आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने चेन्नई के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को लय हासिल करने नहीं दिया। दिल्ली के मुख्य कोच हेमंग बदानी ने कहा कि इसने उनकी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'राहुल ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह नूर को जमने नहीं देंगे क्योंकि उन्हें लगा कि नूर चेन्नई के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। वह सुनिश्चित करना चाहते थे कि प्रतिद्वंद्वी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को असरहीन किया जाए जिससे उनके लिए वापसी करना मुश्किल होगा।'