फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs MI: 'भूलना होगा', अक्षर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; हार्दिक ने 37 वर्षीय इस बॉलर को बताया दमदार

Mon, 14 Apr 2025 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जीतना हमेशा खास होता है, खासकर इस तरह की जीत। कर्ण शर्मा ने गजब का जज्बा दिखाया। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और हम अपने मौकों को बनाए रखने में सफल रहे।'
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम का एक वक्त स्कोर 16 ओवर में छह विकेट पर 164 रन था। उन्हें 24 गेंद में 42 रन की जरूरत थी, लेकिन 18वें और 19वें ओवर में कुल मिलाकर चार विकेट ने उन्हें जीत की पटरी से उतार दिया। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से यह मैच जल्द से जल्द भूलना होगा। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरी जीत के बाद बेहद खुश दिखे और उन्होंने 37 साल के स्पिनर कर्ण शर्मा की जमकर तारीफ की। कर्ण प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करुण नायर - फोटो : ANI
दरअसल, जब करुण नायर और केएल राहुल क्रीज पर थे, तो लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, करुण के आउट होते ही दिल्ली की टीम धराशाई हो गई। केएल राहुल 13 गेंद में 15 रन, विपराज निगम आठ गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में दिल्ली ने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट गंवाए। आश्चर्य की बात तो यह है कि तीनों खिलाड़ी रन आउट हुए। ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष शर्मा, पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हो गए। इससे दिल्ली की पारी 193 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
हार के बाद अक्षर ने कहा, 'मैच हमारे झोले में था। मध्यक्रम में कुछ खिलाड़ी अच्छी गेंद पर आउट हुए तो कुछ ने खराब शॉट खेलकर विकेट फेंके। आप इसे हर बार निचले क्रम के बल्लेबाजों पर नहीं छोड़ सकते। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यह उन खराब दिनों में से एक है। आधे मैच तक खुश था। गेंद शुरू में रुक रही थी, लेकिन यह बेहतर हो गई और फिर ओस ने हमारी और मदद की। हमारे तीन स्पिनरों में से दो पावरप्ले और डेथ में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से इस खेल को भूलने की जरूरत है।'

4 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जीतना हमेशा खास होता है, खासकर इस तरह की जीत। वह (करुण नायर) शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल रहा है। कर्ण शर्मा ने गजब का जज्बा दिखाया। उन्होंने मैच में गेंद से बहादुरी दिखाई। गेंद को टॉस करना जब बाउंड्री सिर्फ 60 मीटर लंबी थीं, देखना दमदार था। हमने कभी हार नहीं मानी। हम कहते रहे कि हम मुकाबले में बने रहना चाहते हैं। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और हम अपने मौकों को बनाए रखने में सफल रहे।'
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
बल्लेबाजी क्रम पर हार्दिक ने कहा, 'मैं चाहता था कि वे खिलाड़ी सबसे ज्यादा गेंद खेलें जो फॉर्म में हैं। ओस ने बाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली में ओस थी। बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि खेल खत्म नहीं हुआ है। हम लड़ते रहना चाहते थे और टीम में यही मैसेज था। हमें पता था कि एक-दो विकेट मैच का रुख बदल देंगे। यह मेरे साथ पहले भी हो चुका है। इस तरह की जीत से लय बदल जाती है और सब कुछ बदल जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
यह मुंबई की इस सीजन की दूसरी जीत रही। टीम छह मैचों में चार हार और दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उसके पास चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.104 का है। वहीं, दिल्ली की यह पांच मैचों में पहली हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.899 है। दिल्ली का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में ही है। वहीं, मुंबई का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से वानखेड़े में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें