युवराज ने कहा कि उन्हें भारत के मध्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजों को खेलते देखना है। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजों का होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI/PTI
भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय मैचों पर हमेशा नजर रखते हैं। शुक्रवार को आईसीसी द्वारा आगामी टी20 विश्व कप के लिए युवी को एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने आईसीसी के साथ मीटिंग कर इस साल के आयोजन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि भारत को दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए क्या करने की जरूरत है। उन्होंने शिवम दुबे को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल करने की बात कही है। साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 4
शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
'शिवम दुबे को खेलते देखना चाहता हूं'
युवराज ने कहा कि उन्हें भारत के मध्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजों को खेलते देखना है। उन्होंने कहा कि मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाजों का होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद है। युवी ने कहा कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं को चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे को टीम में शामिल करना चाहिए और वह उन्हें प्लेइंग-11 में भी खेलते देखना चाहते हैं।
युवी ने कहा, 'मैं शिवम दुबे को टीम में देखना चाहूंगा। वह भारतीय टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख किसी भी वक्त बदल सकते हैं। कई अन्य खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मैं शिवम दुबे को टीम में देखना चाहूंगा।
विज्ञापन
3 of 4
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित और विराट पर युवराज का बयान
युवराज को पता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल टी20 विश्व कप में भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेना चाहिए। युवराज ने सुझाव दिया कि रोहित और कोहली को टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में न खेलने पर विचार करना चाहिए और अन्य प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
युवराज ने कहा, 'जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है लोग आपकी उम्र के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं और आपके फॉर्म को भूल जाते हैं। रोहित और विराट भारत के लिए शानदार रहे हैं और जब चाहें तब संन्यास लेने के हकदार हैं। मैं टी20 प्रारूप में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहूंगा क्योंकि इससे रोहित और विराट पर से 50 ओवर (वनडे) और टेस्ट मैच खेलने (अनुभवी खिलाड़ियों) का भार कम होगा।
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
जून में खेला जाना है टी20 विश्व कप
उन्होंने कहा, 'इस (टी20) विश्व कप के बाद मैं चाहूंगा कि कई युवा खिलाड़ी टीम में आएं और अगले विश्व कप के लिए टी20 टीम में जगह बनाएं।' टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। यह अक्तूबर 2023 के बाद दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। इस मैच के लिए स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की संभावना है।