आईपीएल 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई हैं। लगभग सभी देशों ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान भी कर दिया है। भारत ने भी इसका एलान कर दिया है। टीम चुने जाने से पहले विराट कोहली के चयन को लेकर काफी बवाल हुआ था। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनके चयन की आलोचना की थी। हालांकि, विराट आईपीएल 2024 में गजब के फॉर्म में दिखे हैं। अब उनके समर्थन में रिकी पोंटिंग ने भी बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
पोंटिंग और गांगुली
- फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में शुमार रिकी पोंटिंग हैरान हैं कि भारत में लोग विराट कोहली को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं। उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिए उनकी पहली पसंद है। आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके कोहली शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट की लगातार चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा- कोहली की आलोचना करना बहुत हैरान करने वाला है। मुझे लगता है कि भारत में लोग हमेशा उसे राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण ढूंढते रहते हैं या यह जताने की कोशिश में रहते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में बाकियों की तरह बेहतरीन नहीं हैं।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : IPL
पोंटिंग का मानना है कि अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में कोहली को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिए क्योंकि बाद में सूर्यकुमार यादव समेत अन्य बिग हिटर्स तेजी से रन बटोर सकते हैं। उन्होंने कहा- सलामी जोड़ी को लेकर चयनकर्ताओं को फैसला लेना है क्योंकि यशस्वी जायसवाल भी टीम में हैं। जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फैसला लेना होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि पारी का आगाज कोहली और रोहित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और यश दयाल
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा- कोहली शीर्ष क्रम में अपनी भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। सूर्यकुमार और बाकी बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकते हैं। पोंटिंग ने कहा कि आजकल क्रिकेट में औसत से अधिक तरजीह स्ट्राइक रेट को मिल रही है, लेकिन भारतीय टीम के लिए कोहली की उपयोगिता को कमतर नहीं आंका जा सकता।
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
उन्होंने कहा- तीन या चार साल पहले टीमें सोचती थी कि शीर्षक्रम पर कोई 80 या 100 रन बना ले। भले ही इसके लिए 60 गेंदें खेल जाए, लेकिन अब टीमें चाहती है कि बल्लेबाज 15 गेंद में 40 रन बनाए। मेरा मानना है कि दबाव के क्षणों में बड़े मैचों में विराट कोहली जैसा क्रिकेटर ही चाहिए।