धोनी और कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
कार्तिक ने बल्ले ने भी इस सीजन उगले रन
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 38 वर्षीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक भले ही आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए हों, लेकिन उनका बल्ला खूब चला है। कार्तिक ने इस साल आईपीएल में 12 पारियों में 195.65 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स हैं। स्टब्स ने इस साल आईपीएल में 13 पारियों में 190.90 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। हालांकि, ये आंकड़े उन बल्लेबाजों के हैं जिन्होंने इस सत्र में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
टीम |
स्ट्राइक रेट |
| जेक फ्रेज मैकगर्क |
दिल्ली |
234.04 |
| अभिषेक शर्मा |
हैदराबाद |
209.41 |
| ट्रेविस हेड |
हैदराबाद |
201.13 |
| दिनेश कार्तिक |
बेंगलुरु |
195.65 |
| ट्रिस्टन स्टब्स |
दिल्ली |
190.90 |
| नोट: इस सीजन 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट |
धोनी का स्ट्राइक रेट भी रहा है शानदार
इस पैमाने को यानी कम से कम 300 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के पैमाने को निकाल दिया जाए तब भी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जेक मैकगर्क शीर्ष पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हो जाएगी। उन्होंने इस साल 220.54 के स्ट्राइक रेट से 11 पारियों में 161 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक तीसरे पर, जबकि चौथे नंबर पर केकेआर के रमनदीप होंगे। उन्होंने इस साल आईपीएल में 201.61 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 125 रन बनाए हैं। इसके बाद पांचवें नंबर पर ट्रेविस हेड हैं।