फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: क्या फिर से फाइनल में पहुंचेगी धोनी की CSK? इन तीन स्टार खिलाड़ियों के साथ आने से बन रहा संयोग

Mon, 26 Dec 2022 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। सीएसके ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज रहाणे को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। अब एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे फैंस कयास लगा रहा हैं कि टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बना सकती है। 
विज्ञापन
1 of 8
धोनी, स्टोक्स और रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 की नीलामी समाप्त हो चुकी है। सभी टीमें अब अगले सीजन के लिए सही संयोजन तलाशन में जुट गई हैं। चार बार की चैंपियन चैन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम 14 मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। हालांकि, इस बार कुछ नए खिलाड़ियों के आने से टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि टीम के प्रदर्शन में भी बदलाव आएगा और पांचवीं बार ट्रॉफी उठा सकेगी। 
विज्ञापन

2 of 8
RPS में बेन स्टोक्स और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
इस बार टीम ने मिनी ऑक्शन में सात खिलाड़ियों को खरीदा। उसने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ-साथ भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को अपने साथ जोड़ा। चेन्नई की टीम के पास नीलामी से पहले 18 खिलाड़ी थे। उसके पर्स में 20.45 करोड़ रुपये बचे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
2017 में धोनी, स्टोक्स, रहाणे एक ही टीम से खेले थे - फोटो : IPL/BCCI
ड्वेन ब्रावो के संन्यास के बाद चेन्नई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के साथ बल्ले के साथ भी उपयोगी योगदान दे सके। चेन्नई ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीद कर इस कमी को पूरी करने की कोशिश की है। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। टीम ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज रहाणे को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। अब एक ऐसा संयोग बन रहा है जिससे फैंस कयास लगा रहा हैं कि टीम एक बार फिर फाइनल में जगह बना सकती है। 

4 of 8
2017 में आरपीएस की टीम फाइनल में पहुंची थी - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, धोनी, स्टोक्स और रहाणे का साथ आना चेन्नई के लिए शुभ संकेत है। दोनों सिर्फ एक बार एक टीम में खेल चुके हैं और उस साल इनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग को लेकर दो साल का बैन लगने के बाद ऑक्शन हुआ था। नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने धोनी और रहाणे को साइन किया था। 2016 में तो टीम आठ टीमों में सातवें स्थान पर रही थी। हालांकि, अगले साल टीम की किस्मत पलट गई। स्टोक्स 2017 आईपीएल में RPS में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
2017 में स्टोक्स ने बेहतरीन शतक भी जड़ा था - फोटो : IPL/BCCI
2017 आईपीएल में स्टोक्स, धोनी और रहाणे एक साथ RPS टीम से खेले थे। उस साल पुणे की टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में पुणे को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स 2017 में शानदार फॉर्म में रहे थे और 12 मैचों में 316 रन बनाए थे। साथ ही 12 विकेट भी झटके थे। वहीं, रहाणे ने भी बल्ले से कमाल दिखाया था और 16 मैचों में 382 रन बनाए थे। स्टोक्स इंटरनेशनल कमिटमेंट के चलते कोई भी प्लेऑफ मैच नहीं खेले थे। इसकी कमी भी पुणे को फाइनल में खली थी, नहीं तो टीम के पास चैंपियन बनने का मौका था।

Mumbai Indians (MI) vs Rising Pune Supergiants (RPS), IPL 2016, Highlights:  Ajinkya Rahane's Unbeaten Fifty Helps MS Dhoni Led Pune Outclass Mumbai In  Opener | Cricket News
रहाणे
विज्ञापन

6 of 8
प्लेऑफ से पहले स्टोक्स अपने देश वापस लौट गए थे - फोटो : IPL/BCCI
अब ये तिकड़ी एकबार फिर आईपीएल 2023 में एकसाथ दिखाई देगी। ऐसे में फैंस चेन्नई को एकबार फिर फाइनल में पहुंचते देख सकते हैं और अगर स्टोक्स का बल्ला चला तो चैंपियन बनता भी देख सकते हैं। इस साल आईपीएल के दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हैं और इंग्लैंड के खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में जो काम स्टोक्स 2017 में अधूरा छोड़ गए थे, उसे इस बार पूरा करने का मौका होगा।
विज्ञापन

7 of 8
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL/BCCI
स्टोक्स को बड़े मैच का प्लेयर माना जाता है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जब पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिख रही थी, तो स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी और चैंपियन बनाया था। अब यह देखना होगा कि वह चेन्नई को पांचवीं बार खिताब दिला पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
  • कुल खिलाड़ी: 25 
  • विदेशी खिलाड़ी: 8
  • इस ऑक्शन में खरीदे: 7
  • रिटेन किए थे: 18

स्टोक्स चेन्नई टीम मैनेजमेंट का अहम हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा सकती है। महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल माना जा रहा है। ऐसे में स्टोक्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही जेमीसन भी टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ऑक्शन में खरीदे: बेन स्टोक्स (विदेशी ऑलराउंडर) 16.25 करोड़ रुपये, काइल जेमीसन (विदेशी गेंदबाज) एक करोड़ रुपये, निशांत सिंधु (भारतीय ऑलराउंडर) 60 लाख रुपये, अजिंक्य रहाणे (भारतीय बल्लेबाज) 50 लाख रुपये, भगत वर्मा (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, अजय मंडल (भारतीय ऑलराउंडर) 20 लाख रुपये, शेख रशीद (भारतीय बल्लेबाज) 20 लाख रुपये।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह , सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें