IPL Playoff Scenarios: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार (17 मई) को मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की भी उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। उसका अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। आइए जानते हैं प्लेऑफ की दौड़ में बने सात टीमों के लिए क्या समीकरण हैं...
आईपीएल का 16वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। लीग राउंड के 64 मैच हो चुके हैं और सिर्फ छह मुकाबले बाकी हैं। उसके बाद प्लेऑफ राउंड शुरू होंगे। अभी तक सिर्फ गुजरात टाइटंस की जगह ही प्लेऑफ में पक्की हुई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दौड़ से बाहर हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार (17 मई) को मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की भी उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। उसका अब प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। आइए जानते हैं प्लेऑफ की दौड़ में बने सात टीमों के लिए क्या समीकरण हैं...
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स
2 of 8
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उसकी किस्मत अब उसी की हाथ में है। चेन्नई को शनिवार (20 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। अगर वह इस मैच को जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। यहां तक कि दूसरा स्थान भी करीब-करीब पक्का हो जाएगा। अगर चेन्नई को हार मिलती है तो वह दुआ करेगी कि लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस में दो टीमें ही उससे आगे जा पाए।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
3 of 8
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के 15 अंक हैं। उसे शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलना है। अगर उसे जीत मिलती है तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगा। चेन्नई के प्रदर्शन पर उसका दूसरा स्थान निर्भर करेगा। अगर लखनऊ को कोलकाता के खिलाफ हार मिलती है तो वह चाहेगी कि चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी से में एक या दो टीमें ही 15 अंक को पार कर पाए। लखनऊ की टीम शनिवार को चेन्नई-दिल्ली के बीच होने वाले मैच के बाद खेलेगी। ऐसे में उसके बाद नेट रनरेट को ठीक करने का मौका होगा।
मुंबई इंडियंस
4 of 8
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के खिलाफ पंजाब की हार के बाद मुंबई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर चेन्नई और लखनऊ की टीमें अपने-अपने अंतिम मैच को जीत लेती हैं और आरसीबी बाकी बचे दोनों मैचों को अपने नाम कर लेती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम मैच में जीत के बाद भी मुंबई की स्थिति खराब हो जाएगी। रोहित शर्मा की नेट रनरेट के आधार पर बाहर हो सकती है। मुंबई को अंतिम मैच में जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 8
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अब दो मैच खेलने हैं। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। दोनों मैच जीतने पर आरसीबी के 16 अंक हो जाएंगे और वह बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच सकता है। हां, अगर सिर्फ एक मैच में जीत मिलती है तो वह मुंबई की हार की दुआ करेगी। अच्छी बातद ये है कि आरसीबी का नेट रनरेट ठीक है और इसका फायदा उसे मिल सकता है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
6 of 8
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। पंजाब को अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। अगर पंजाब को जीत मिलती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। वह इस बात की दुआ करेगी कि मुंबई और आरसीबी के 14 से ज्यादा अंक नहीं हो। अगर ऐसा होता है तो नेट रनरेट काफी अहम हो जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
7 of 8
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अब बाहर होने के कगार पर है। उसके 13 मैच में 12 अंक हैं। अगर राजस्थान की टीम पंजाब के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। राजस्थान यह भी चाहेगा कि आरसीबी और मुंबई की टीम एक-एक मैच में हारे। राजस्थान और पंजाब के बीच होने वाला यह मैच लीग राउंड का आखिरी मुकाबला होगा। ऐसे में तब तक अगर आरसीबी और मुंबई की टीम एक-एक मैच हारी रहती है तो राजस्थान के सामने नेट रनरेट सही करने का मौका होगा।
चेन्नई के खिलाफ मिली जीत के बाद कोलकाता की उम्मीदें कायम हैं। उसे लखनऊ के खिलाफ खेलना है। ऐसे में वह 14 अंक तक पहुंच सकती है। जीत के अलावा उसे आरसीबी और मुंबई के एक-एक मैच में हार की दुआ करनी होगी। ऐसा होने पर ही 14 अंक के बाद नेट रनरेट से फैसला हो पाएगा। हालांकि, इन सबके बावजूद कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हैं।