फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्या 14 साल बाद राजस्थान की टीम जीत पाएगी खिताब या आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन?

Sun, 22 May 2022 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात और लखनऊ की टीम तो आईपीएल में नई हैं और पिछले साल ही नीलामी में खरीदी गई हैं। इन दोनों टीमों के पास चैंपियन बनने का शानदार मौका है। वहीं, राजस्थान की टीम 2008 में पहले सीजन में ही चैंपियन बनी थी। बैंगलोर की टीम भी अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। इस सीजन अब तक 74 में से 73 लीग मैच खेले जा चुके हैं। सीजन इतना दिलचस्प रहा कि 73वें मैच के बाद जाकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का पता चल सका। मुंबई के दिल्ली को हराते ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। 

अंतिम चार में पहुंचने वाली बाकी तीन टीमें गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स हैं। गुजरात और लखनऊ की टीमें तो आईपीएल में नई हैं और पिछले साल ही नीलामी में खरीदी गई हैं। इन दोनों टीमों के पास चैंपियन बनने का शानदार मौका है। वहीं, राजस्थान की टीम 2008 में पहले सीजन में ही चैंपियन बनी थी। हालांकि, इसके बाद टीम कभी दोबारा चैंपियन नहीं बन पाई। 
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल 2022 प्लेऑफ - फोटो : अमर उजाला
14 साल बाद टीम के पास चैंपियन बनने का शानदार मौका है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पास पहली बार खिताब पर कब्जा जमाने का शानदार मौका है। टीम पिछले 14 सीजन में एक बार भी खिताब का मुंह नहीं देख पाई है। टीम का बेस्ट सीजन 2016 में रहा था। तब उन्हें फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

2012 से टीम की कमान विराट कोहली संभाल रहे थे और 2021 तक उन्होंने बैंगलोर की कप्तानी की, लेकिन अपनी कप्तानी में एक भी खिताब नहीं जिता सके। इस सीजन से पहले फाफ डुप्लेसिस को कप्तान बनाया गया और उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में टीम को प्लेऑफ में जगह दिलाई। राजस्थान को छोड़ दिया जाए तो बाकी तीनों टीमें पहली बार खिताब के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
2016 में हैदराबाद की टीम चैंपियन बनी थी - फोटो : IPL/BCCI
इन तीनों में से कोई टीम अगर जीतती है तो 2016 यानी पांच साल बाद पहली बार ऐसा होगा कि कोई नई टीम चैंपियन बनेगी। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद खिताब जीतने वाली नई टीम थी। 2008 में राजस्थान ने खिताब जीता था। टूर्नामेंट के पहले सीजन में राजस्थान ने फाइनल मुकाबले में चेन्नई को तीन विकेट से हराया था। यूसुफ पठान फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और शेन वॉटसन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

2009 में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने खिताब जीता था। हालांकि, तब डेक्कन चार्जर्स का मालिक कोई और था। इसके बाद 2012 में डेक्कन चार्जर्स को बैन कर दिया गया और इस फ्रेंचाइजी की फिर से नीलामी हुई। सन टीवी नेटवर्क ने इस फ्रेंचाइजी को खरीदा और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में हिस्सा लिया। इसके बाद 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी। 

4 of 7
मुंबई टीम पांच बार और चेन्नई टीम चार बार चैंपियन बनी - फोटो : IPL/BCCI
2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता। 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, चेन्नई की टीम 2018 और 2021 में चैंपियन बनी। अब तक 14 सीजन में से नौ सीजन पर चेन्नई और मुंबई की टीम ने कब्जा जमाया है। इस सीजन आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि मुंबई और चेन्नई की टीम साथ-साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई। 
विज्ञापन

5 of 7
गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
क्वालिफायर-1 : GT vs RR
आईपीएल 2022 के क्वालिफायर वन मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है। टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब हार्दिक पांड्या की गुजरात ने सैमसन की हैदराबाद टीम को 37 रन से हराया था। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने चार विकेट गांवकर 192 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी थी। इस मैच को जीतकर राजस्थान की टीम गुजरात से बगला भी लेना चाहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
बैंगलोर बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI
एलिमिनेटर : LSG vs RCB
आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। इन दोनों टीमों के बीच भी सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। टूर्नामेंट के 31वें मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के सामने छह विकेट पर र 181 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल की ट्रॉफी - फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ के मुकाबले
क्वालिफायर-1: (24 मई, कोलकता) गुजरात टाइटंस VS राजस्थान रॉयल्स।
एलिमिनेटर: (25 मई, कोलकाता) लखनऊ सुपर जाएंट्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर।
क्वालिफायर-2: (27 मई, अहमदाबाद) एलिमिनेटर जीतने वाली टीम और पहले क्वालिफायर में हारी टीम के बीच मुकाबला।
फाइनल: (29 मई, अहमदाबाद) क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम के बीच खिताबी मुकाबला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें