कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा है। नौ मैचों तक उनका बल्ला खामोश रहा था। 10वें मुकाबले में विराट ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद किया। खराब फॉर्म में गुजर रहे कोहली को अनुष्का साथ हर समय मिला।
विज्ञापन
1 of 7
ब्रेबोर्न स्टेडियम में अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने शनिवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 53 गेंदों पर 58 रन बनाए। विराट ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। मैच के दौरान स्टेडियम में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद रहीं। उनका रविवार को जन्मदिन भी है। विराट ने अनुष्का को प्री-बर्थडे गिफ्ट भी दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली के हर चौके-छक्के के बाद अनुष्का खुशी से झूमती हुई नजर आईं। स्टैंड में बैठकर वो लगातार तालियां बजा रही थीं। पिछले कुछ मैचों से अनुष्का लगातार स्टेडियम में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा है। नौ मैचों तक उनका बल्ला खामोश रहा था। 10वें मुकाबले में विराट ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद किया। खराब फॉर्म में गुजर रहे कोहली को अनुष्का साथ हर समय मिला।
4 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
अनुष्का लगातार खड़े होकर विराट को चीयर कर रही थीं। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। आईपीएल के दौरान वामिका स्टेडियम में नहीं दिखी।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विराट ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक तो लगाया लेकिन उनकी पारी धीमी रही। हालांकि, कोहली फॉर्म में वापस लौट आए यही उनके फैंस के लिए बड़ी बात है। कोहली के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने 23 नवंबर 2019 के बाद से पेशेवर क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर लगाया था।
विज्ञापन
6 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली का आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पहला अर्धशतक है। नौ मैचों में उन्होंने 16 की औसत से 128 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 48 रन था। उन्होंने 119.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अब 10वें मैच में अर्धशतक लगाकर विराट ने अपने आंकड़े को ठीक किया है। कोहली के सीजन में 10 मैचों में 20.66 की औसत से 186 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक पहले से गिरा है और अब 116.25 हो गया।