फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Best Catches: एविन लुईस ने लपका 'वंडर कैच', कोहली-रायुडू भी छाए, ये हैं इस सीजन के 10 बेहतरीन कैच

Mon, 30 May 2022 09:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला। इसके अलावा खिलाड़ियों ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। इविन लुईस, विराट कोहली, शुभमन गिल, जोस बटलर और अंबाती रायुडू से लेकर कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त कैच लपके।
विज्ञापन
1 of 11
एविन लुईस, विराट कोहली और अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का 15वां सीजन 10 टीमों के साथ रोमांच से भरा रहा। बल्लेबाज और गेंद से खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने 800 से ज्यादा रन बनाए तो स्पिनर युजवेंद्र चहल 25 से ज्यादा विकेट लेकर अपनी फिरकी का जादू दिखाया। सिर्फ गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के एविन लुईस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में 'ऑल टाइम ग्रेट' कैच लिया था। हम आपको यहां इस आईपीएल के टॉप-10 कैच के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

1. एविन लुईस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

2 of 11
एविन लुईस - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ मैच में 210 रन बनाए थे। कोलकाता को जीत के लिए 211 रन बनाने थे। रिंकू सिंह अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 14 गेंद पर 40 रन बना लिए थे। कोलकाता को जीत के लिए अंतिम दो गेंद पर तीन रन बनाने थे। रिंकू ने पांचवीं गेंद पर कवर की ओर ऊंचा शॉट लगाया। ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन एविन लुईस ने दौड़ लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच ले लिया। अगली गेंद पर उमेश आउट हो गए और कोलकाता की टीम दो रनों से मैच हार गई। सोशल मीडिया पर इस कैच को आईपीएल का 'ऑल टाइम ग्रेट' कैच कहा गया।
विज्ञापन

2. जोस बटलर बनाम पंजाब किंग्स

3 of 11
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
बल्ले से धमाल मचाने वाले जोस बटलर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक अद्भुत कैच लिया। वो विकेटकीपर हैं, लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने टीम में यह जिम्मेदारी संभाल रखी है। बटलर फील्ड में टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट के 52वें मैच में बटलर ने एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका था। पावरप्ले के आखिरी ओवर में शिखर धवन ने अश्विन की गेंद पर 30 गज से बाहर गेंद को भेजने के लिए शॉट खेला। मिड-ऑन पर खड़े बटलर ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से कैच ले लिया। कैच लेने के बाद वो नीचे की ओर गिर गए। सोशल मीडिया पर फैंस और कमेंटेटर्स ने उनकी जमकर तारीफ की।

3. मुकेश चौधरी बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

4 of 11
मुकेश चौधरी - फोटो : IPL/BCCI
दीपक चाहर की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुकेश चौधरी ने गेंदबाजी की कमान संभाली। उन्होंने शुरुआती कुछ मैचों में खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के वापसी की और फ्रेंचाइजी को प्रभावित किया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार का अविश्वसनीय कैच लिया। डेथ ओवर में पाटीदार तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे। 16वें ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस की लेंथ बॉल को पाटीदार बाउंड्री के बाहर भेजना चाह रहे थे, लेकिन शॉट सही से नहीं लगा। मुकेश ने डीप स्क्वायर लेग पर 15-20 मीटर की दूरी तय कर आगे की ओर डाइव लगाया और शानदार कैच लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनकी तारीफ की थी।
विज्ञापन

4. ईशान किशन बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

5 of 11
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
ईशान किशन ने हाल के सालों में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी प्रभावित किया है। ईशान ने टूर्नामेंट के 33वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जबरदस्त कैच लपका था। 13वें ओवर में डैनियल सैम्स की गेंद पर शिवम दुबे के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के तरफ गई। गेंद अंदर की ओर आ रही थी, इसलिए ईशान दाई ओर बढ़ गए थे, लेकिन शिवम के बल्ले से लेकर गेंद ने अपनी दिशा बदली। किश ने तुरंत ही बाई ओर पैर बढ़ाया और डाइव लगाते हुए शानदार कैच ले लिया।
विज्ञापन

5. विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स

6 of 11
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में शुमार विराट कोहली ने एक बार फिर एक शानदार कैच लपका। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने बताया कि क्यों उन्हें सबसे फिट और सबसे चुस्त फील्डर माना जाता है। उन्होंने ऋषभ पंत का कैच लिया था। दिल्ली को जीत के लिए 21 गेंद पर 48 रन बनाने थे। पंत 34 रन बनाकर खेल रहे थे। मोहम्मद सिराज की गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में पंत का शॉट सही से नहीं लगा। एक्स्ट्रा कलर खड़े विराट कोहली ने ऊपर की उछलते हुए एक हाथ से जबरदस्त कैच लिया।
विज्ञापन

6. अंबाती रायुडू बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

7 of 11
अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स के 'बाहुबली' अंबाती रायुडू ने 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऐसा कैच लिया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 36 साल के रायुडू ने अपने उम्र को गलत साबित करते हुए डाइव लगाकर जबरदस्त कैच लिया। 16वें ओवर में आकाश दीप ने रवींद्र जडेजा की गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर पुश किया। जडेजा की गेंद को आकाश ठीक से नहीं पढ़ पाए और एक्स्ट्रा बाउंस के कारण शॉट सही नहीं खेल पाए। रायुडू ने दाई ओर डाइव लगाकर कैच ले लिया। गेंद उनकी तीन उंगलियों में जाकर फंस गई।

7. कुलदीप यादव बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

8 of 11
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
दो साल तक आईपीएल में टीम से अंदर-बाहर होने वाले कुलदीप यादव पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा जताया। दिल्ली ने उन्हें लगातार मौके दिए। उन्होंने भी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया। 14 मैच में उन्होंने 21 विकेट ले लिए। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कुलदीप ने प्रभावित किया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 19वें मैच में शानदार कैच लिया था। कुलदीप की गुगली पर उमेश यादव छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सही से कनेक्ट नहीं हो पाई। कुलदीप ने पीछे की ओर दौड़ लगाते हुए मिड-विकेट पर कैच लपका।

8. राहुल त्रिपाठी बनाम गुजरात टाइटंस

9 of 11
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ऐसा कैच लिया जिसे देखकर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मैं इसका रीप्ले देखना चाहता हूं। टूर्नामेंट के 21वें मैच में भुवनेश्वर कुमार की गेंद को शुभमन गिल बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे। कलर पर खड़े त्रिपाठी ने डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच लिया। उनके कैच को देखकर स्टेडियम में बैठा हर आदमी हैरान हो गया।

9. शुभमन गिल बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स

10 of 11
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन गिल ने आईपीएल के शुरुआत में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार कैच लेकर टूर्नामेंट में रोमांच ला दिया। उन्हें फ्रेंचाइजी के पहले मैच में ही अपनी फील्डिंग का नमूना दिखाया। वरुण एरॉन ने इविन लुईस को एक बाउंसर फेंकी। लुईस उसे ठीक से नहीं खेल पाए। गेंद बल्ले से लगकर ऊपर की ओर चली गई। गिल ने पीछे की ओर 20 गज की दूरी तय करते हुए एक मुश्किल कैच को लपक लिया।
विज्ञापन

10. लियाम लिविंगस्टोन बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

11 of 11
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंग्स्टोन ने 11.50 करोड़ रुपये लगाए। इस खिलाड़ी ने टीम को निराश नहीं किया। बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 11वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लंबे समय तक याद रखा जाने वाला कैच लिया। पहले बल्लेबाजी में 30 गेंद पर 60 रन बनाए थे। उसके बाद विकेट भी लिए और चेन्नई के खिलाफ 54 रनों से जीत दिलाई। लिविंगस्टोन ने अपने दूसरे ओवर में ड्वेन ब्रावो को पहली गेंद पर आउट किया। ब्रावो गेंद को डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर काफी आगे चली गई। लिविंगस्टोन ने डाइव लगाकर जबरदस्त कैच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें