आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ ही पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 12
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में अपने 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने बैंगलोर को 54 रन से मात दी। इसके साथ ही पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 209 रन का स्कोर बना लिया था। इसके साथ ही आरसीबी की जीत मुश्किल हो गई थी। इस मैच में कई रोमांचक चीजें देखने को मिली। आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल गेंद फेंकने से पहले ही जमीन पर गिर गए। वहीं, मैच की दूसरी पारी के दौरान एक बिल्ली साइट स्क्रीन पर आकर बैठ गई और मैच रुका रहा। राहुल चाहर की पत्नी ईशानी चाहर पंजाब की जीत के लिए दुआ मांगती नजर आईं और पंजाब ने यह मैच जीत लिया। यहां हम इस मैच की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच को दौरान विराट कोहली की एक फैन ने सांकेतिक रूप से उनके साथ ही अपना जन्मदिन मनाया। यह फैन स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर पहुंची थी, जिसमें लिखा था कि वो यहां विराट के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए आई है। हालांकि, विराट अपने फैन के जन्मदिन को खास नहीं बना सके और मजह 20 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
3 of 12
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी यह मैच देखने पहुंची थीं। इस बार उनकी टीम ने उन्हें निराश भी नहीं किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का स्कोर बनाया और बाद में यह मैच 54 रन से जीत लिया। मैच के बाद प्रीति जिंटा बेहद खुश नजर आईं।
4 of 12
ईशानी चाहर
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल चाहर की पत्नी ईशानी चाहर भी यह मैच देखने पहुंची थीं और पंजाब किंग्स की जीत के लिए दुआ मांगती नजर आईं। उनकी दुआ कबूल भी हुई और पंजाब ने यह मैच 54 रन जीता। ईशानी इस आईपीएल अधिकतर मैचों में स्टेडियम में नजर आई हैं और राहुल चाहर को सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 12
हर्षल पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल इस मैच में गेंदबाजी करने के दौरान जमीन में गिर गए। गेंद फेंकने से पहले ही हर्षल का संतुलन बिगड़ा और वो मैदान पर गिर गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वापस उठकर उन्होंने अपना ओवर पूरा किया।
विज्ञापन
6 of 12
मैदान के अंदर आई बिल्ली
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान एक बिल्ली की वजह से मैच काफी देर तक रुका रहा। आरसीबी की पारी के पहले ओवर के दौरान ही एक बिल्ली साइट स्क्रीन पर आकर बैठ गई, जिसके चलते मैच काफी देर तक रुका रहा। इस दौरान आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
7 of 12
दीपाली धवन
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ऋषि धवन की पत्नी दीपाली धवन भी यह मैच देखने पहुंची थीं। वो पहली बार सुर्खियों में आईं। दीपाली ने भी स्टेडियम से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि हम जीत गए। इस मैच में ऋषि धवन ने दो अहम विकेट लिए।
8 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने वाले विराट कोहली इस मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वो 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट काफी नाखुश और निराश नजर आए। उन्होंने आसमान की तरफ दोनों हाथ उठाकर इशारा किया मानों पूछ रहे हों कि हर बार उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है।
9 of 12
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : IPL/BCCI
जॉनी बेयरस्टो इस मैच में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। बेयरस्टो ने 29 गेंद में 66 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही पंजाब की टीम इस मैच में 209 रन का स्कोर बना पाई।
बेयरस्टो के बाद लिविंगस्टोन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 42 गेंद में 70 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब की पारी बिखर रही थी और टीम छोटे स्कोर पर आउट हो सकती थी, लेकिन लिविंगस्टोन ने अपनी टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया।
कगिसो रबाडा इस मैच में पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन अहम विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत तय कर दी। रबाडा ने पहले विराट को आउट किया फिर शाहबाज अहमद और हर्षल पटेल को पवेलियन भेजा।
मैच के दौरान दीपाली धवन ने राहुल चाहर की पत्नी ईशानी के साथ भी फोटो क्लिक की। दोनों के लिए यह मैच शानदार रहा। दोनों पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रही थीं और उनकी टीम ने यह अहम मैच जीतकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।