बटलर को ऑरेंज कैप मिलनी तय है। इसके अलावा गेंदबाजी में इस टीम को युजवेंद्र चहल का साथ मिला। चहल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में आरसीबी के वनिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन
1 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 की दूसरी फाइनलिस्ट टीम राजस्थान रॉयल्स है। इस टीम ने संजू सैमसन की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के जोस बटलर राजस्थान के लिए वन मैन आर्म साबित हुए हैं। उन्होंने अपने दम पर राजस्थान की टीम को कई मैच जिताए हैं। बटलर के नाम इस सीजन सबसे ज्यादा रन हैं।
खास बात तो ये है कि दूसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल से उनके रनों का अंतर फिलहाल 208 रन का है। यानी बटलर को ऑरेंज कैप मिलनी तय है। इसके अलावा गेंदबाजी में इस टीम को युजवेंद्र चहल का साथ मिला। चहल इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में आरसीबी के वनिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। आइए जानते हैं इस टीम के 10 स्टार खिलाड़ियों के बारे में...
बल्लेबाजी में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
1. जोस बटलर
2 of 11
राजस्थान रॉयल्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बटलर ने इस सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी की है। उन्होंने 16 मैचों में अब तक 58.86 की औसत और 151.47 की औसत से 824 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। बटलर ने साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। बटलर के शानदार बल्लेबाजी की वजह से ही राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची है। बैंगलोर के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में बटलर ने शतक लगाया।
विज्ञापन
2. संजू सैमसन
3 of 11
संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
बटलर को मध्यक्रम में कप्तान सैमसन का साथ मिला। सैमसन ने इस सीजन कोई खास पारी नहीं खेली है, लेकिन उनकी 30-40 रन की पारी ने राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सैमसन ने इस सीजन 16 मैचों में 29.60 की औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 444 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। फाइनल में टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
3. देवदत्त पडिक्कल
4 of 11
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : twitter @ipl
राजस्थान ने इस साल मेगा ऑक्शन में युवा देवदत्त पडिक्कल को खरीदा और यह फैसला टीम के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। पडिक्कल ने इस सीजन 16 मैचों में 23.38 की औसत और 126.35 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। पडिक्कल ने ओपनिंग करने के साथ-साथ चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी की है और दोनों पोजिशन पर वह हिट रहे हैं।
विज्ञापन
4. शिमरोन हेटमायर
5 of 11
शिमरोन हेटमायर
- फोटो : IPL/BCCI
मध्यक्रम में इस सीजन जो खिलाड़ी राजस्थान के लिए कंसिस्टेंट रहा है, वह है शिमरोन हेटमायर। हेटमायर ने इस सीजन 14 मैचों में 50.50 की औसत और 157.81 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। हेटमायर ने राजस्थान के लिए मैच फिनिशर को रोल निभाया है और फाइनल में भी उनसे यही उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5. यशस्वी जायसवाल
6 of 11
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : social media
यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन की शुरुआत कुछ खास तरीके से नहीं की थी और वह लगातार कम स्कोर पर आउट हो रहे थे। ऐसे में पडिक्कल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, बीच सीजन में जायसवाल को दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई। ऐसे में जायसवाल ने इस मौके को बेकार नहीं होने दिया और शानदार वापसी की। यशस्वी ने इस सीजन अब तक नौ मैचों में 26.22 की औसत और 132.58 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
1. युजवेंद्र चहल
7 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
चहल ने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है। चाहे वह पावरप्ले हो या डेथ ओवर्स, चहल ने हर जगह गेंदबाजी की है और राजस्थान को विकेट निकालकर दिया है। इस सीजन अब तक चहल ने 16 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.92 का रहा है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 40 रन देकर पांच विकेट है।
2. प्रसिद्ध कृष्णा
8 of 11
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा की देखरेख में प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने पावरप्ले में विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी की है। प्रसिद्ध की स्पीड भी देखने लायक रही। उन्होंने लगातार 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी की है। इस सीजन उन्होंने अब तक 16 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान प्रसिद्ध का इकोनॉमी रेट 8.17 का रहा। 22 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
3. ट्रेंट बोल्ट
9 of 11
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए इस सीजन जो सबसे अच्छी चीज रही, वह है ट्रेंट बोल्ट को ऑक्शन में खरीदना। बोल्ट ने इस सीजन राजस्थान को फाइनल में पहुंचाने के लिए अपना सारा अनुभव झोंक दिया। पावरप्ले में उनकी किफायती गेंदबाजी से लेकर डेथ ओवर्स में रन न देने तक विपक्षी टीमों पर वह हावी रहे हैं। अब तक उन्होंने 15 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.24 का रहा। 18 रन देकर दो विकेट इस सीजन बोल्ट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
4. रविचंद्रन अश्विन
10 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया है। अश्विन हालांकि ज्यादा विकेट तो नहीं ले पाए, लेकिन चहल का उन्होंने अच्छा साथ निभाया है। मिडिल ओवर्स में अश्विन किफायती रहे हैं और मात्र 7.34 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। इस सीजन अश्विन के नाम 16 मैचों में 12 विकेट हैं। 17 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पूर्व क्रिकेटर्स को खासा प्रभावित किया है। इस गेंदबाज के पास काफी वेरिएशन है और वह इसका इस्तेमाल डेथ ओवर्स में करते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई विकेट भी मिले हैं। मैकॉय ने इस साल अपने डेब्यू सीजन में छह मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.30 का रहा। 23 रन देकर तीन विकेट मैकॉय की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।