गुजरात के बाद लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं, कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बाकी बचे दो स्थानों के लिए पांच टीमें दावेदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के दो स्थानों के लिए पांच दावेदार हैं
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में लीग मैच खत्म होने की कगार पर हैं और प्लेऑफ की दौड़ रोचक हो गई है। बुधवार को लखनऊ के खिलाफ दो रन से हारने के बाद कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई और चेन्नई के बाद कोलकाता प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। वहीं, कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। प्लेऑफ के बाकी दो स्थानों के लिए अभी भी पांच टीमें दावेदारी कर रही हैं। इनमें दिल्ली और राजस्थान का दावा सबसे मजबूत है। आइए जानतें हैं प्लेऑफ के ताजा समीकरण क्या हैं और किस टीम की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
1. गुजरात टाइटंस
2 of 11
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 13 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। अपना आखिरी मैच हारने की स्थिति में भी गुजरात पहले स्थान पर ही रहेगी, क्योंकि कोई भी दूसरी टीम 20 अंक नहीं हासिल कर पाएगी। ऐसे में गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। अब इस टीम के लिए बाकी लीग मैचों के नतीजे कोई मायने नहीं रखते हैं। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा।
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। गुजरात के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। हालांकि, लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर खेलेगी या तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी यह अभी तय नहीं है। लखनऊ की किस्मत राजस्थान के हाथों में है। अगर राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में लखनऊ को तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। वहीं, राजस्थान के आखिरी मैच हारने पर लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा।
3. राजस्थान रॉयल्स
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से आठ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 16 अंक हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस टीम को अपना आखिरी मैच जीतना होगा। राजस्थान के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए। इस स्थिति में राजस्थान के पास 18 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह दुआ करेगी कि दिल्ली और बैंगलोर अपना आखिरी मुकाबला हार जाएं। बैंगलोर जीते भी तो उसे बड़ी जीत न मिले। इस स्थिति में राजस्थान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
आखिरी मैच हारने पर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण
1. अगर बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह टीम अंक तालिका में राजस्थान से नीचे रहेगी। ऐसे में दिल्ली के सभी मैच जीतने पर यह टीम प्लेऑफ से बाहर होगी और राजस्थान को कोई खतरा नहीं होगा।
2. दिल्ली की टीम अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक रहेंगे और राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
4. दिल्ली कैपिटल्स
5 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से सात मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचे। अगर दिल्ली अपना आखिरी मैच जीतती है तो उसके 16 अंक होंगे और बैंगलोर के आखिरी मैच जीतने पर भी यह टीम बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती हैं तो यह टीम तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेल सकती है। दिल्ली अपना आखिरी मैच हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
आखिरी मैच हारने पर दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाए। दिल्ली हारे, लेकिन हार का अंतर ज्यादा न हो। वहीं, पंजाब और हैदराबाद भी अपना आखिरी मैच हार जाएं, अगर ये दोनों टीमें जीतें भी तो जीत का अंतर बहुत ज्यादा न हो। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 13 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंकों के सात अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस टीम का रन रेट -0.323 का है। इस वजह से बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर यह टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो 14 अंक हासिल करने वाली बाकी टीमों का रन रेट इससे ज्यादा रहेगा और यह टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी। वहीं, आखिरी मैच जीतने पर भी बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो सकती है।
बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर के पास 16 अंक होंगे, जबकि दिल्ली के पास 14 अंक होंगे। बाकी टीमों के सभी मैच जीतने पर भी बैंगलोर प्लेऑफ में बनी रहेगी।
विज्ञापन
6. पंजाब किंग्स
7 of 11
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की टीम ने 13 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को आखिरी मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। इस स्थिति में 14 अंकों के साथ यह टीम बेहतर रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच सकती है। अपना आखिरी मैच जीतने के बाद भी पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस्मत पर निर्भर रहेगी। पंजाब को दुआ करनी होगी कि दिल्ली और आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाएं। साथ ही दिल्ली आखिरी मैच बड़े अंतर से गंवाए। इस स्थिति में पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है।
7. सनराइजर्स हैदराबाद
8 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से छह मैच जीतकर सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, लेकिन यह टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए सनराइजर्स को आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके साथ ही किस्मत के चमकने का इंतजार करना होगा। आखिरी मैच जीतने पर हैदराबाद के पास 14 अंक होंगे। इस स्थिति में उसे दुआ करनी होगी कि आरसीबी और दिल्ली अपना आखिरी मैच जरूर हारें। साथ ही हार का अंतर ज्यादा हो। इस स्थिति में हैदराबाद बेहतर रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। हैदराबाद का आखिरी मैच पंजाब के साथ है। ऐसे में जीतने वाली टीम ही प्लेऑफ की दावेदारी पेश कर पाएगी।
8. कोलकाता नाइट राइडर्स
9 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। कोलकाता इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी है। 14 मैचों में कोलकाता के पास छह जीत के साथ 12 अंक हैं। वहीं, आठ मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता को आखिरी मैच जीतना जरूरी था, लेकिन लखनऊ के खिलाफ दो रन की हार के साथ ही यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। कोलकाता के सभी लीग मैच भी हो चुके हैं और अब इस टीम के लिए यह सीजन खत्म हो चुका है।
9. चेन्नई सुपर किंग्स
10 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई है। इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। अपना आखिरी मैच जीतने पर भी चेन्नई के पास 10 अंक होंगे और यह टीम किसी भी हालत में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है। चेन्नई पहले ही आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर चुकी है और अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। अब यह टीम अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 12 मैचों में मुंबई के नाम सिर्फ तीन जीत हैं और छह अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। बाकी दो मैच जीतने पर भी मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। यह टीम भी अगले सीजन की तैयारी कर रही है और युवा खिलाड़ियों को तैयार करके अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी।