फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Photos: कोहली ने चौका लगाया तो ऐसा रहा गांगुली का रिएक्शन, कैच ड्रॉप करने पर राहुल पर भड़के गौतम गंभीर, लगाई क्लास

Thu, 26 May 2022 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने रजत पाटीदार के शतक के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम छह विकेट पर 193 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 14
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने रजत पाटीदार के शतक के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम छह विकेट पर 193 रन ही बना सकी। मैच में बैंगलोर के विराट कोहली ने छोटी मगर शानदार पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए। 
विज्ञापन

2 of 14
कोहली के चौके पर गांगुली का रिएक्शन - फोटो : IPL/BCCI
पहले ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसिस (0) का विकेट गिरने पर कोहली और राजत पाटीदार ने टीम को दबाव में नहीं आने दिया। कोहली ने दूसरे ओवर में दुष्मंथा चमीरा की पहली गेंद पर चौका लगाया। कोहली ने मिडिल और लेग स्टंप पर पड़ी गेंद को फ्लिक कर मिड विकेट की तरफ चौका बटोरा। उनके शॉट प्लेसमेंट को देखकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी हैरान रह गए। उन्होंने तब कोहली की तारीफ में शानदार रिएक्शन दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। कोहली ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
विज्ञापन

3 of 14
राहुल ने कैच ड्रॉप किया तो गौतम गंभीर का रिएक्शन कुछ ऐसा था - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टीम ने मैच में कुल तीन कैच ड्रॉप किए। इसमें खुद कप्तान केएल राहुल ने दिनेश कार्तिक का एक आसान सा कैच ड्रॉप किया। 15वें ओवर की पांचवीं बॉल पर कार्तिक के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद मिड ऑफ पर खड़े राहुल के पास गई। राहुल ने दोनों हाथों से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर नीचे गिर गई। इसके बाद लखनऊ की टीम के मेंटर गौतम गंभीर गुस्से में दिखे। उनकी प्रतिक्रिया सबकुछ बयां कर रही थी। गंभीर को पहले लगा कि राहुल ने कैच पकड़ लिया है, तो वह ताली बजाते नजर आए। हालांकि, उनकी खुशी बस चंद सेकेंड की रही। राहुल के कैच छोड़ते ही गंभीर ने दोनों हाथों से अपना मुंह छुपा लिया। और बाद में सिर पकड़े नजर आए। इसके अलावा रजत पाटीदार के भी दो कैच छूटे।

4 of 14
राहुल से बात करते गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
राहुल और बाकी खिलाड़ियों द्वारा कैच ड्रॉप करने और लखनऊ की तमाम गलतियों के बाद मेंटर गंभीर नाराज दिखे। मैच के बाद गंभीर ने राहुल के साथ बातचीत भी की। तब गंभीर बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

5 of 14
मैच से पहले विराट कोहली और डिकॉक - फोटो : IPL/BCCI
मैच से पहले विराट कोहली और क्विंटन डिकॉक मस्ती करते दिखे। दोनों ने मैच से पहले एकदूसरे से बातचीत की। कोहली और डिकॉक अच्छे दोस्त माने जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 14
पिच को कवर करते कर्मचारी - फोटो : IPL/BCCI
शुरू में कोलकाता में बारिश और तेज हवाओं की वजह से पिच को कवर्स से ढक दिया गया था और टॉस में देरी हुई। टॉस नियमत: सात बजे हो जाना था, लेकिन ईडेन गार्डेंस में हल्की बारिश की वजह से यह शाम 7:50 तक नहीं हो सका। 

हालांकि, थईडेन गार्डेंस में थोड़ी देर में बारिश रूकी और मैदान से कवर्स भी हटाए गए। टॉस भारतीय समयानुसार रात 7:55 में हुआ, जबकि पहली गेंद रात 8:10 में डाली गई। ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई और मैच 20-20 ओवर का ही खेला गया।
विज्ञापन

7 of 14
डुप्लेसिस को आउट करने के बाद मोहसिन का रिएक्शन - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसिस खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहसिन खान ने ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया।

8 of 14
रजत के शतक पर साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर ताली बजाई - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर 46 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी निभाई। विराट के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (नौ रन) और महिपाल लोमरोर (14 रन) कुछ खास नहीं कर सके। फिर रजत ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर बैंगलोर को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रजत ने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई। वह 54 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। रजत के शतक लगाने पर कोहली समेत डग आउट में मौजूद सभी खिलाड़ियों और कोच ने खड़े होकर ताली बजाई।

9 of 14
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
कार्तिक ने पाटीदार के साथ मिलकर 41 गेंदों पर नाबाद 92 रन की साझेदारी निभाई। बैंगलोर ने आखिरी पांच ओवर में 84 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। कार्तिक 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

10 of 14
अशोक डिंडा (बाएं) और झूलन गोस्वामी - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच को देखने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी भी पहुंची थीं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य अशोक डिंडा भी ईडन गार्डेंस पहुंचे थे। वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के अलावा नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण भी मैदान में मौजूद थे।

11 of 14
हसरंगा ने दीपक हुड्डा को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने 41 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक हुड्डा ने कप्तान राहुल के साथ मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने 96 रन की साझेदारी निभाई और लखनऊ को जीत के करीब ले गए। दीपक हुड्डा 26 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वनिंदु हसरंगा ने क्लीन बोल्ड किया।

12 of 14
हेजलवुड ने 19वें ओवर में राहुल को पवेलियन भेजा - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ को आखिरी दो ओवर में 33 रन की जरूरत थी। तब एविन लुईस और केएल राहुल क्रीज पर थे। 19वें ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने राहुल और क्रुणाल पांड्या को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा। राहुल 58 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। राहुल की पारी बेकार गई। वहीं, क्रुणाल शून्य पर पवेलियन लौटे। 

13 of 14
जीत के बाद कोहली का रिएक्शन - फोटो : IPL/BCCI
 फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी अब दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं लखनऊ की टीम हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जीत के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। उन्होंने आसमान की ओर देखकर भगवान का शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

14 of 14
रजत के साथ सेल्फी लेते कोहली - फोटो : IPL/BCCI
रजत पाटीदार को उनके बेहतरीन शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कोहली रजत पाटीदार के साथ सेल्फी लेते दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें