फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS Photos: राहुल चाहर की गेंदबाजी देख खुश हुईं प्रीती जिंटा और ईशानी, फैंस को राहुल-अथिया की शादी का इंतजार

Sat, 30 Apr 2022 10:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ के खिलाफ मैच में भले ही पंजाब की टीम को हार सामना करना पड़ा हो, लेकिन कगिसो रबाडा और राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। प्रीति जिंटा और ईशानी को राहुल की गेंदबाजी पसंद आई। 
 
विज्ञापन
1 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 42वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराकर छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। वहीं, पंजाब की टीम को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। पुणे में खेले गए इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा। दोनों टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब को इस मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन गेंद के साथ कगिसो रबाडा और राहुल चाहर ने कमाल का प्रदर्शन किया। राहुल की पत्नी ईशानी और टीम की मालकिन प्रीति जिंटा को भी उनकी गेंदबाजी पसंद आई। 

लखनऊ के फैंस टीम की छठी जीत से काफी उत्साहित थे। इस दौरान कुछ फैंस ने बताया कि वो राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
प्रीति जिंटा और ईशानी - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के खिलाफ मैच में भले ही पंजाब की टीम को हार सामना करना पड़ा हो, लेकिन कगिसो रबाडा और राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। प्रीति जिंटा और ईशानी को राहुल की गेंदबाजी पसंद आई। रबाडा ने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, राहुल चाहर ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। 
 
विज्ञापन

3 of 10
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स के फैन एक खास पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे। इस पोस्टर में लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की कई तस्वीरें दिखाई गई थीं। इसके साथ ही इसमें लिखा था कि वो इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही सवाल पूछा गया था कि क्या इसी साल राहुल और अथिया शादी करेंगे। हालांकि, फैंस को उनके सवाल का जवाब नहीं मिला, पर टीम की जीत से वो बेहद खुश हुए। 

4 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
संदीप शर्मा ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर पंजाब की टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहले कंजूसी से गेंदबाजी कर रन नहीं दिए इसके बाद उन्होंने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों डिकॉक को कैच कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

5 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
कगिसो रबाडा इस मैच में पुरानी लय में नजर आए। उन्होंने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट झटके। रबाडा ने पहले कप्तान राहुल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी का अहम विकेट भी लिया। अंत में उन्होंने 17 रन बना चुके दुष्मंता चमीरा को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए क्विंटन डिकॉक ने अहम पारी खेली। हालांकि, वो अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कप्तान राहुल के आउट होने के बाद टीम को संभाला। डिकॉक ने 37 गेंद पर 46 रन की अहम पारी खेली और संदीप शर्मा का शिकार बने। 
विज्ञापन

7 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन पंजाब की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन इस मैच में टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब के गेंदबाजों ने लखनऊ को सिर्फ 153 रन पर रोक दिया। पार्ट टाइम गेंदबाज लिविंगस्टन को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

8 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
शिखर धवन और मयंक अग्रवाल की अनुभवी जोड़ी इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी। धवन 15 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। यहीं से पंजाब की टीम बेपटरी हो चुकी थी और अंत में 154 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। 

9 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए दुष्मंता चमीरा ने कमाल की गेंदबाजी की और दो अहम विकेट लिए। उन्होंने अंत के ओवरों में जॉनी बेयरस्टो को आउट करके अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई। यहीं से मैच में लखनऊ की जीत तय हो गई थी। चमीरा ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन दिए। 
विज्ञापन

10 of 10
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
युवा मोहसिन खान ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट निकाले। मोहसिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल में तीन मैच खेल चुके हैं। इससे पहले दो मैच में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था, लेकिन इस मैच में उन्होंने कमाल किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें