लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सचिन के फैंस ने उनके जन्मदिन पर मुंबई से जीत की मांग की थी, लेकिन रोहित की टीम उनकी यह मांग पूरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
1 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 37वें मैच में भी मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गईं। मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर उनकी टीम को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। सचिन तेंदुलकर के फैंस यह मैच देखने पहुंचे थे। उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिसमें वो जीत के साथ सचिन का जन्मदिन खास बनाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, मुंबई की टीम ऐसा नहीं कर सकी।
टीम की मालकिन नीता अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ यह मैच देखने पहुंची थीं। रोहित की पारी के दौरान तीनों ने खूब जश्न भी मनाया, लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यहां हम इस मैच के रोमांचक पलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
नीता अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। उनकी टीम ने पहले लखनऊ को 168 रन पर रोका और फिर रोहित ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की तो लगा कि मुंबई यह मैच जीत जाएगी। नीता ने भी रोहित की इस पारी का खूब आनंद लिया, लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई बिखर गई और यह मैच हार गई।
विज्ञापन
3 of 11
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
नीता के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका भी यह मैच देखने पहुंचे थे। इन दोनों की हालत भी नीता जैसी ही रही। मैच में अधिकतर समय ऐसा लगा कि मुंबई लक्ष्य का पीछा करके मैच जीत लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया और मुंबई को लगातार आठवीं हार का सामना करना पड़ा।
4 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस और सचिन तेंदुलकर के फैंस भी यह मैच देखने पहुंचे थे। सचिन के फैंस ने उनके जन्मदिन पर मुंबई की टीम से खास मांग की थी। ये फैंस हाथ में एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें सचिन का जन्मदिन खास बनाने की मांग की गई थी। हालांकि, मुंबई की टीम फैंस की यह मांग पूरी नहीं कर सकी और लगातार आठवां मैच हार गई।
विज्ञापन
5 of 11
सचिन तेंदुलकर के फैंस का खास पोस्टर
- फोटो : IPL/BCCI
24 अप्रैल को सचिन 49 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस मैदान में बहुत बड़ा पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई थी। इस पोस्टर में सचिन के 100वें शतक की तस्वीर भी थी। हालांकि, आईपीएल के नजरिए से सचिन का जन्मदिन कुछ खास नहीं रहा और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 11
लखनऊ बनाम मुंबई लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ लखनऊ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की थी। क्विंटन डिकॉक और राहुल शानदार लय में दिख रहे थे। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन डिकॉक बुमराह की गेंद पर रोहित को कैच थमा बैठे। लखनऊ को 27 के स्कोर पर पहला झटका लगा। क्विंटन डिकॉक 10 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
7 of 11
लखनऊ बनाम मुंबई लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
जसप्रीत बुमराह ने क्विटन डिकॉक को आउट करके अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन बाकी गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। इसका नतीजा यह हुआ कि राहुल अकेले ही मुंबई को मैच से दूर ले गए। उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
8 of 11
लखनऊ बनाम मुंबई लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल और मनीष पांडे ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। इसके बाद मनीष 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल क्रीज पर जमे रहे और शतक लगाकर वापस लौटे।
9 of 11
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ एक समय 103 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। लेकिन एक छोर से राहुल तेजी से रन बनाते रहे और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते गए। उन्होंने इस दौरान अपना शतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 168 तक पहुंचाया। राहुल 62 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका इस सीजन का दूसरा शतक रहा और दोनों ही शतक उन्होंने मुंबई के खिलाफ ही बनाए।
10 of 11
रोहित शर्मा और ईशान किशन
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की थी। हालांकि, ईशान का स्ट्राइक रेट बहुत धीमा था, लेकिन दोनों बल्लेबाज लंबी पारी खेलते तो मुंबई को जीत दिला सकते थे। ऐसा हुआ नहीं, पहले किशन फिर रोहित भी आउट हो गए और मुंबई यह मैच हार गई।
लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। मैच के आखिरी ओवर में क्रुणाल ने दो विकेट निकाले और मैच लखनऊ की झोली में डाल दिया। यह लखनऊ की पांचवीं जीत थी और अब यह टीम अंक तालिका में शुरुआती चार टीमों में शामिल हो गई है।