फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Photos: फैंस ने उमरान से शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की मांग की, रसेल की खेल भावना ने जीता दिल

Sun, 15 May 2022 01:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद और कोलकाता के मैच में आंद्रे रसेल और उमरान मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, मलिक अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके, लेकिन उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की। 
 
विज्ञापन
1 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की हार का सिलसिला जारी है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद लगातार पांच मैच जीतकर शानदार वापसी करने वाली टीम अब लगातार पांच मैच हार चुकी है। कोलकाता के खिलाफ 54 रन की हार के साथ ही हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है। सनराइजर्स के लिए अब कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। 

कोलकाता के खिलाफ मैच में उमरान मलिक ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट निकाले। इस बीच फैंस ने उनसे शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की मांग की। वहीं आंद्रे रसेल ने उनको अपने गले लगाकर सभी का दिल जीत लिया। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
आंद्रे रसेल और उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान कोलकाता के ऑलराउंडर आद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम के युवा खिलाड़ी उमरान मलिक की सराहना भी की। उन्होंने जब उमरान के साथ बतचीत की तब सभी ने उनकी तारीफ की। बल्ले और गेंद के साथ कमाल करने वाले उमरान ने अपनी खेल भावना से भी सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

3 of 10
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक ने इस आईपीएल में लगातार 150 से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कर भारतीय फैंस की उम्मीदें जगी दी हैं। इस मैच में उनके फैंस स्टेडियम में खास पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें लिखा था कि उमरान मलिक को शोएब अख्तर का रिकॉर्ड़ तोड़ना चाहिए। हालांकि, उमरान इस मैच में अपने फैंस की इच्छा पूरी नहीं कर सके। क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद शोएब अख्तर ने फेंकी है, जिसकी गति 161.3 किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई थी। 

4 of 10
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में उमरान मलिक ने 18 रन के अंदर कोलकाता की टीम को तीन झटके दिए थे और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ला दिया था। इस समय हैदराबाद के फैंस बेहद खुश थे और उन्हें लग रहा था कि उनकी टीम आसानी से मैच जीत लेगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और अंत में कोलकाता ने यह मैच जीता। इससे सनराइजर्स के फैंस निराश हो गए। 
विज्ञापन

5 of 10
अंजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस मैच में चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें रन भागने में परेशानी हो रही थी और वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। चोट के बाद रहाणे ने सिर्फ बड़े शॉट खेलना शुरू किया और उमरान की गेंद पर कैच आउट हो गए। 
विज्ञापन

6 of 10
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
मार्को येन्सन ने इस मैच में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा और कोलकाता को 17 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। हालांकि, इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने का मौका दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। कोलकाता का पहला विकेट 17 रन पर गिरा था। इसके बाद रहाणे और नीतीश ने कोलकाता का स्कोर 65 रन कर पहुंचा दिया। 

8 of 10
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मलिक ने 18 रन के अंदर कोलकाता को तीन झटके दिए। इस वजह से कोलकाता की टीम बीच में बिखरी और 200 का स्कोर नहीं बना पाई। 

9 of 10
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
अंत में आंद्रे रसेल ने अपनी विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को 177 के स्कोर तक ले गए। रसेल ने 28 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। इसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत ही कोलकाता की टीम 150 से ज्यादा का स्कोर बना पाई। 
विज्ञापन

10 of 10
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
बल्ले से कमाल करने के बाद रसेल ने गेंद के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी ने हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और कोलकाता को मैच जिता दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें