कोलकाता के खिलाफ दो रन की करीबी जीत के साथ ही लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब लखनऊ को पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात के खिलाफ खेलना है।
आईपीएल 2022 में बुधवार की शाम कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को हर हाल में यह मैच जीतना था, लेकिन कोलकाता की टीम दो रन से यह मुकाबला हार गई। इस हार के साथ ही आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर खत्म हो गया। रिंकू सिंह से लेकर कप्तान अय्यर और नीतीश राणा ने अपनी टीम को जिताने की बहुत कोशिश की, लेकिन एविन लुईस के शानदार कैच ने कोलकाता की हार तय कर दी। इस मैच में लखनऊ के क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाया तो उनकी पत्नी शाशा डिकॉक ने बाहुबली अंदाज में बेटी को उठाकर जश्न मनाया। वहीं, डिकॉक ने 140 रन बनाने के बाद शानदार कैच भी पकड़ा। अंत में रिंकू सिंह के आउट होने के बाद दुखी नजर आए। यहां हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
शतक लगाने के बाद क्विंटन डिकॉक और उनकी पत्नी शाशा डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 70 गेंद में 140 रन बनाए। उनके शतक के बाद उनकी पत्नी शाशा डिकॉक बेहद खुश नजर आईं। शाशा ने बेटी के साथ डिकॉक के शतक का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
3 of 13
डिकॉक के शतक का जश्न मनाती शाशा डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक के शतक के बाद पत्नी शाशा ने अपनी बेटी को हाथ में उठाकर बाहुबली अंदाज में जश्न मनाया। शाशा और डिकॉक लगभग चार महीने पहले ही माता-पिता बने हैं। डिकॉक ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी देखकर शाशा बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने जिस तरह से अपनी बेटी को ऊपर उठाया, उससे दर्शकों को बाहुबली फिल्म याद आ गई।
4 of 13
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद क्विंटन डिकॉक ने शानदार कैच पकड़कर अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में डिकॉक ने मोहिसन खान की गेंद पर बेहतरीन डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा और वेंकटेश अय्यर को बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 13
एविन लुइस
- फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक के अलावा एविन लुइस ने भी इस मैच में शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने कोलकाता की पारी के 19.5 ओवर में स्टोइनिस की गेंद पर रिंकू सिंह का कैच पकड़ा। इसी कैच की बदौलत लुइस ने मैच पलट दिया। यह इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच भी हो सकता है। लुइस ने अंदर भागते हुए डाइव लगाई और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।
विज्ञापन
6 of 13
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रिंकू ने 15 गेंद में 40 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। उनकी पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे। कोलकाता को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए ती रन चाहिए थे। ऐसे में लुइस ने शानदार कैच पकड़कर रिंकू को आउट कर दिया। इसके बाद रिंकू निराश होकर पवेलियन लौट गए। मैच के बाद लोगों ने रिंकू की बहुत तारीफ की।
लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने 210 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों इस मैच में नाबाद रहे। इस दौरान डिकॉक ने शतक और राहुल ने अर्धशतक लगाया। आईपीएल में यह पहला मौका था, जब किसी टीम के सलामी बल्लेबाज पूरे 20 ओवर खेलकर वापस लौटे हों। वहीं, आईपीएल में यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी थी, जबकि आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी।
8 of 13
क्विंटन डिकॉक
- फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 70 गेंद में नाबाद 140 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे बड़ा स्कोर था। वहीं, आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी थी। डिकॉक ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया।
9 of 13
मोहसिन खान
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के मोहसिन खान ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन अहम विकेट निकाले। पहले कोलकाता की सलामी जोड़ी वेंकटेश अय्यर और अभिजीत तोमर को पवेलियन भेजा फिर आंद्रे रसेल का विकेट लेकर अपनी टीम की जीत तय कर दी थी।
10 of 13
नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम के शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए। आवेश खान के एक ओवर में पांच चौके लगाकर उन्होंने 21 रन बटोरे। इस मैच में उन्होंने 22 गेंद में 42 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे।
11 of 13
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर ने भी कोलकाता के लिए कप्तानी पारी खेली और 29 गेंद में 50 रन बनाए। हालांकि, वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन श्रेयस ने भी दो विकेट गिरने के बाद तेजी से रन बनाए और पहले नीतीश फिर बिलिंग्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई।
12 of 13
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
अंत में रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए 15 गेंद में 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। रिंकू ने दो चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने सुनील नरेन के साथ मिलकर 19 गेंद में 58 रन की साझेदारी की।
स्टोइनिस ने मैच की आखिरी दे गेंदों में विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी निकाला था। आखिरी ओवर की शुरुआती चार गेंदों में स्टोइनिस ने 18 रन दे दिए थे, लेकिन अगली दो गेंदों में दो विकेट लेकर टीम को मैच जिता दिया। अब अगले मैच में उनके पास हैट्रिक पूरी करने का मौका रहेगा।