फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कमिंस की तूफानी पारी देखकर जूही चावला की बेटी जाह्नवी रह गईं हैरान, कहा-  केकेआर प्लीज दिल का रिप्लेसमेंट भेजें

Fri, 08 Apr 2022 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जाह्नवी का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक कि केकेआर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है। इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी मेहता और पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेली और आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर ने मुंबई को 24 गेंद रहते हरा दिया। 

आखिरी पांच ओवर में कोलकाता को 35 रन की जरूरत थी, जिसे कमिंस ने एक ही ओवर में बना दिया। उन्होंने 16वें ओवर में डेनियल सैम्स की गेंद पर चार छक्के और दो चौके लगाए। इस जीत से केकेआर के मालिक शाहरुख खान हैरान रह गए थे। अब कोलकाता की सह मालकिन जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने भी कमिंस की आक्रामक पारी पर रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी मेहता और पैट कमिंस - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कमिंस की पारी की तारीफ की। उन्होंने सात अप्रैल की रात में ही एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कमिंस की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे नहीं लगता कि मैं बाकी दिन बोल पाऊंगी। मैं काफी हैरान हूं। केकेआर कृपया मुझे दिल का रिप्लेसमेंट भेजें।
विज्ञापन

3 of 4
मेगा ऑक्शन से पहले जाह्नवी, वैंकी, आर्यन और सुहाना - फोटो : twitter @kolkata knight riders
जाह्नवी का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक कि केकेआर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है। इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।  कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
मेगा ऑक्शन के दौरान जाह्नवी, आर्यन और सुहाना - फोटो : IPL/BCCI
राहुल ने भी 2018 में 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। कमिंस ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए थे। मुंबई इंडियंस को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार के मेगा ऑक्शन में जाह्नवी भी मौजूद थी। केकेआर को अब अपना अगला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें