फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: चेन्नई की टीम से जुड़ने के बाद नाचने लगा था यह ऑलराउंडर, कप्तान धोनी से मिलने के बाद ऐसा था रिएक्शन

Tue, 22 Mar 2022 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऑलराउंडर शिवम दुबे को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहते हैं, जब पता चला कि मुझे चेन्नई ने खरीद लिया है तो कमरे में नाचने लगा था।
विज्ञापन
1 of 3
धोनी और शिवम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ लोगों के बीच नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के बीच भी है। कई युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। धोनी इस साल आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। इस साल सीएसके की टीम में एक युवा भारतीय ऑलराउंडर भी दिखाई देगा। यह ऑलराउंडर और कोई नहीं बल्कि शिवम दुबे हैं। शिवम भी धोनी को काफी मानते हैं और उनकी कप्तानी में आईपीएल खेलने को लेकर उत्साहित है। 

I Think You Can Still See The Goosebumps': Shivam Dube Reflects On His  Interaction With MS Dhon
 
विज्ञापन

2 of 3
यह तस्वीर 2019 आईपीएल की है। तब धोनी ने शिवम को काफी गाइड किया था। - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर शिवम दुबे को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहते हैं, जब पता चला कि मुझे चेन्नई ने खरीद लिया है तो कमरे में नाचने लगा था। मैं माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) का बड़ा फैन हूं। सीएसके में चुना जाना मेरे लिए बड़ी बात है। 

उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले जब माही भाई से बात हुई तो मेरे रोंगेट खड़े हो गए थे। उन्होंने मुझसे कुछ चीजें करने के लिए कहा और मैं इसे जरूर करूंगा। जब माही भाई आपसे कुछ कहते हैं तो वह अपने आप हो जाता है। चेन्नई के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बताया कि मैं पिता बना तो आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। इसके 4 दिन बाद ही मुझे चेन्नई ने खरीद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शिवम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
शिवम ने बताया- इस खुशी के बाद मैंने अपनी पत्नी और परिवार को फोन किया। मैं बहुत ज्यादा खुश था और मैं नाच रहा था। आईपीएल के पिछले सत्र में शिवम ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था। वह भारत के लिए 2019 में पदार्पण किया था और अभी तक 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। हालांकि, वह भारत में नियमित तौर पर टीम से नहीं जुड़े हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें