फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Photos: अनुष्का से लेकर ईशानी और अथिया से लेकर ईशा नेगी तक, स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिला पत्नी या गर्लफ्रेंड का साथ

Tue, 10 May 2022 09:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से लेकर राहुल चाहर की पत्नी ईशानी तक और ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी से लेकर केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी तक कई स्टार पर्सनैलिटी ने स्टेडियम में अपना ग्लैमर बिखेरा।
विज्ञापन
1 of 14
स्टार क्रिकेटर्स की पत्नी या गर्लफ्रेंड स्टेडियम में उन्हें चीयर करती दिखीं - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022  में 56 मैच खेले जा चुके हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी नई टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

कोरोना की वजह से खिलाड़ियों को सख्त बायो-बबल में रहना पड़ा, लेकिन इससे उनका मनोबल नहीं टूटा और अब तक यह टूर्नामेंट सुपरहिट रहा है। इसमें खिलाड़ियों का साथ उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड ने भी निभाया। लगभग सभी मैचों में किसी न किसी खिलाड़ी की पत्नी या गर्लफ्रेंड उन्हें चीयर करने के लिए मैदान पर मौजूद रही।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से लेकर राहुल चाहर की पत्नी ईशानी तक और ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी से लेकर केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी तक कई स्टार पर्सनैलिटी ने स्टेडियम में अपना ग्लैमर बिखेरा। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही पर्सनैलिटी का ग्लैमरस अंदाज।
 
विज्ञापन

2 of 14
चहल (दाएं) पत्नी धनश्री (बाएं) को फ्लाइंग किस देते हुए - फोटो : twitter @ipl
इस सीजन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम प्लेऑफ में पहुंचने के कगार पर खड़ी है। राजस्थान के पास इस साल बेहतरीन स्पिनर्स की जोड़ी है। युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने अब तक विपक्षी टीमों को खूब परेशान किया है। चहल को इस सीजन उनकी पत्नी धनश्री का भी खूब साथ मिला है। धनश्री लगभग हर मैच में चहल और राजस्थान टीम को चीयर करने पहुंचीं। चहल फिलहाल आईपीएल पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 14
धनश्री और उनके साथ (दाएं) रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा वान डर डुसेन - फोटो : IPL/BCCI
धनश्री तो लगभग हर मैच में राजस्थान और अपने पति युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने पहुंच ही रही हैं, साथ ही कई मैचों में धनश्री के साथ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा वान डर डुसेन भी नजर आईं। रसी को इसी साल मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने खरीदा था। हालांकि, उन्हें अब तक सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला और इसमें उन्होंने 10 रन बनाए हैं।

4 of 14
मायूस ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत को उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी का खूब साथ मिला। ईशा सबसे पहले कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नजर आईं और इसके बाद वह लगातार दिल्ली को चीयर करने पहुंचीं।
विज्ञापन

5 of 14
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के खिलाफ मैच में ईशा पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। ईशा नेगी कई मैचों में स्टैंड में पंत की बहन साक्षी पंत के साथ बैठी नजर आईं। पंत के आउट होने पर कई बार वह मायूस भी दिखीं।
विज्ञापन

6 of 14
मैच के दौरान राहुल चाहर की पत्नी ईशानी (सफेद ड्रेस में) - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इसी साल नौ मार्च को ईशानी से शादी की थी। अब आईपीएल में ईशानी कई मैचों में राहुल और पंजाब टीम को चीयर करने पहुंचीं। पंजाब के मैच हारने पर ईशानी निराश भी दिखीं।
विज्ञापन

7 of 14
रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह और उनकी बेटी (बाएं), साथ में हैं अजिंक्य रहाणे की वाइफ राधिका और उनकी बेटी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हुआ। इस मैच मे पहले खिलाड़ी और उनके परिवार एक साथ नजर आए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे की फैमिली मैच से पहले एकसाथ नजर आई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और उनकी बेटी और अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका और उनकी बेटी साथ नजर आईं। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई से हैं, ऐसे में बॉन्डिंग भी देखने लायक थी।

8 of 14
अथिया शेट्टी (दाएं) और साथ में हैं सुनील शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी कई मैचों में स्टेडियम में दिखीं। राहुल इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं और दो-दो शतक जड़ चुके हैं। हालांकि, राजस्थान के खिलाफ मैच में जब अथिया पहली बार स्टेडियम में पहुंची थीं, तब राहुल शून्य पर आउट हुए थे। यह मैच अथिया पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ पहुंची थीं। राहुल के आउट होने के बाद दोनों के चेहरे पर निराशा देखी गई। हालांकि, दो शतक लगाने के साथ राहुल की बेहतरीन कप्तानी की बदौलत लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर खड़ी है।

9 of 14
अनुष्का शर्मा और दीपिका पल्लीकल - फोटो : IPL/BCCI
वैसे तो अनुष्का शर्मा अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों में पति विराट कोहली को सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस सीजन कोहली खराब फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में अनुष्का उन्हें स्पेशल महसूस करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अनुष्का तीन-चार मैचों में कोहली को सपोर्ट करती देखी गईं। एक मैचो में तो कोहली ने अर्धशतक भी जड़ा और इसके बाद अनुष्का काफी खुश नजर आईं। कोहली के बल्ले से इस सीजन सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला है और तीन बार वह शून्य पर आउट हो चुके हैं।

10 of 14
अनुष्का शर्मा और दीपिका पल्लीकल - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन दिनेश कार्तिक का फॉर्म शानदार रहा है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई मैच फिनिश करते नजर आए। अब कार्तिक ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है। ऐसे में उन्हें पत्नी दीपिक पल्लीकल का भी खूब साथ मिला है। भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को अपने पति दिनेश कार्तिक का समर्थन करने के लिए स्टैंड में देखा गया। पल्लीकल फिलहाल ऑफ सीजन का आनंद ले रही हैं। वह बैंगलोर बनाम गुजरात मैच में अनुष्का के साथ बैंगलोर के लिए चीयर कर रही थीं।

 

11 of 14
मनीष पांडेय और उनकी पत्नी आश्रिता शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन तक आश्रिता शेट्टी कई मैचों में पति मनीष पांडेय को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं। तब पांडेय हैदराबाद की टीम में थे। हालांकि, इस सीजन पांडेय को लखनऊ ने खरीदा और शुरुआती कुछ मैचों में मौका देने के बाद उनके खराब फॉर्म को देखते हुए बेंच पर बैठा दिया गया। हालांकि, आश्रिता तब भी स्टेडियम में अपने पति और लखनऊ की टीम को चीयर करती दिखती हैं।

12 of 14
रीवा सोलंकी स्टेडियम में सीएसके की टीम को चीयर करती हुईं - फोटो : IPL/BCCI
रवींद्र जडेजा के लिए सीजन की शुरुआत तो बेहतरीन तरीके से हुई, लेकिन अब तक वह कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। सीजन की शुरुआत में धोनी ने चेन्नई की कप्तानी का जिम्मा जडेजा को सौंप दिया। हालांकि, आठ में से छह मैच हारने के बाद जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के खिलाफ मैच में तो वह अनफिट होने के कारण खेले भी नहीं। हालांकि, जडेजा को पत्नी रीवा सोलंकी का बखूबी साथ मिला। रीवा कई मौकों पर जडेजा को चीयर करती देखी गईं।

13 of 14
नताशा स्टैनकोविच और ऋद्धि पन्नू - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम कई हफ्तों तक अंक तालिका में शीर्ष पर रही। हार्दिक पहली बार किसी भी टीम की कप्तानी कर रहे थे, ऐसे में उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने हर मैच में उनका साथ दिया और टीम को चीयर करने स्टेडियम पहुंचीं। हार्दिक के बल्ले से भी खूब रन निकले और स्टैनकोविच ने स्टेडियम में खुशी के मारे जमकर डांस भी किया। इसके अलावा राहुल तेवतिया की पत्नी ऋद्धि पन्नू भी लगभग हर मैच में टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं। स्टैनकोविच और पन्नू कई मौकों पर एक साथ टीम को चीयर करती दिखीं। राहुल तेवतिया ने भी कई मैचों में आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई और यह देखकर पन्नू भी काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन

14 of 14
सिद्धार्थ कौल (दाएं) और उनकी पत्नी हरसिमरन कौर। - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को खरीदा। हालांकि, उन्हें इस सीजन अब तक एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला है। फिर भी कौल की पत्नी हरसिमरन कौर कई मैचों में टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं। एक मैच में कौल अपनी बेटी को फ्लाइंग किस भी देते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें