फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RR Photos: कैमरामैन ने पूरी की फैन की मांग, अश्विन ने चेन्नई से जीत छीनी पर दर्शकों में दिखी धोनी की दीवानगी

Sat, 21 May 2022 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है और पहले क्वालीफायर में गुजरात के खिलाफ खेलेगी। वहीं, चेन्नई ने हार के साथ सीजन खत्म किया। 
 
विज्ञापन
1 of 14
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 68वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ था। इस मैच में राजस्थान की टीम के लिए जीत जरूरी थी। वहीं, चेन्नई इस मैच के जरिए अगले सीजन की तैयारी करना चाहती थी। हालांकि, चेन्नई की तैयारी कुछ खास नहीं रही और अच्छी शुरुआत के बाद यह टीम बिखर गई। राजस्थान ने यह मैच जीतकर अपने फाइनल खेलने की संभावना और मजबूत कर ली है। अब यह टीम पहले क्वालीफायर में गुजरात से भिड़ेगी। यह मैच हारने पर भी राजस्थान दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल मैच खेल सकती है। 

इस मैच में अश्विन ने बल्ले से कमाल कर अपनी टीम को जीत दिलाई और खास अंदाज में जश्न मनाया। वहीं, एक फैन ने टीवी पर आने की इच्छा जताई और कैमरामैन ने फैन की इच्छा पूरी की। धोनी इस मैच में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता देखने को मिली। राजस्थान की जीत से टीम के फैन बेहद खुश नजर आए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान दर्शकों के बीच धोनी की दीवानगी जमकर देखने को मिली। धोनी इस मैच में बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके, लेकिन दर्शकों के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ। एक फैन मैदान में धोनी के लिए खास पोस्टर लेकर पहुंचा, जिसमें लिखा था कि चेन्नई की टीम जीते, हारे या मैच टाई हो जाए, लेकिन वो हमेशा धोनी का ही समर्थन करेगा। 
विज्ञापन

3 of 14
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की जीत से फैंस बेहद खुश नजर आए। इस जीत के साथ ही राजस्थान के फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। यह टीम 2008 में चैंपियन बनी थी, इसके  बाद कभी खिताब नहीं जीत पाई है। अब राजस्थान के फैंस को उम्मीद है कि इस बार खिताब का सूखा खत्म होगा। 

4 of 14
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान चेन्नई का एक फैन खास पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचा था। इस पोस्टर में लिखा था कि उसकी मां उसे टीवी में देखना चाहती थीं। इसलिए कैमरामैन उस पर फोकस करे। कैमरामैन ने उसकी मांग पूरी की और उसे टीवी पर दिखाया। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा था कि वह 1400 किलोमीटर चल कर सिर्फ धोनी को देखने आया है। 
विज्ञापन

5 of 14
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी छाती ठोकते हुए टीम के क्वालीफायर में पहुंचने की खुशी का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर अश्विन का यह जश्न वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

6 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस मैट में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया। गायकवाड़ सिर्फ दो रन बना पाए। विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच पकड़ा। 
विज्ञापन

7 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद मोईन अली और डेवोन कॉन्वे ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 83 रन जोड़े। इस समय चेन्नई की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण चेन्नई की टीम सिर्फ 150 रन ही बना पाई। 

8 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए ओबेड मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर दो अहम विकेट झटके। चेन्नई को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मैकॉय ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अंत के ओवरों में रन नहीं दिए। इसी वजह चेन्नई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 

9 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए धोनी और मोईन अली के बीच 51 रन की साझेदारी हुई, लेकिन दोनों काफी धीमी बल्लेबाजी की। इस वजह से चेन्नई बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। इन दोनों ने 52 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान धोनी 28 गेंदों में सिर्फ 26 रन बना पाए। 

10 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
150 रन के छोटे स्कोर का बचाव करते हुए चेन्नई ने शानदार शुरुआत की थी। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर को सिमरजीत सिंह ने दूसरे ही ओवर में मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया था। बटलर सिर्फ दो रन बना पाए। 

11 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
बटलर के बाद कप्तान संजू सैमसन भी कुछ खास नहीं कर सके। वो 20 गेंद में 15  रन बनाकर आउट हुए। संजू और बटलर के खराब खेल ने राजस्थान को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन अंत में अश्विन ने टीम को जीत दिलाई। 

12 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंद में 59 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। जायसवाल ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और बटलर-सैमसन जैसे दिग्गजों के आउट होने पर टीम को संभाला। 

13 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए मोईन अली ने 57 गेंद में 93 रन बनाए। इसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि, कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। इसका असर यह हुआ है कि चेन्नई सिर्फ 150 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन

14 of 14
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में बल्ले से अपनी टीम को जीत दिलाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने 23 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। अश्विन अपनी टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें