फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Photos: गुजरात-चेन्नई का मैच देखने पहुंचे कार्तिक आर्यन, राजस्थान की जीत से धनश्री खुश

Mon, 16 May 2022 09:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल में रविवार का दिन आखिर डबल हेडर खेला गया। पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को मात दी तो दूसरे मैच में राजस्थान ने लखनऊ को हराया। 
विज्ञापन
1 of 19
आईपीएल 2022 की तस्वीरें - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का लीग स्टेज खत्म होने की कगार पर है और प्लेऑफ के समीकरण भी लगभग साफ हो चुके हैं। गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीम का प्लेऑफ खेलना तय है, जबकि चौथे स्थान के लिए कई टीमें दावेदारी कर रही हैं। रविवार का दिन इस टूर्नामेंट का आखिरी दिन रहा, जब दो मुकाबले खेले गए। अब हर दिन एक ही मैच होगा और प्लेऑफ के मुकाबलों से पहले खिलाड़ियों को छोटा ब्रेक भी मिलेगा। रविवार के दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में कमाल का रोमांच देखने को मिला। पहले गुजरात ने चेन्नई को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआती दो टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान ने लखनऊ को हराया और प्लेऑफ में अपना स्थान लगभग तय कर लिया। 

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन भी चेन्नई और गुजरात का मुकाबला देखने पहुंचे थे। वहीं, दिन के दूसरे मैच में खिलाड़ियों की पत्नियों ने सभी का ध्यान खींचा। धनश्री से लेकर प्रीति नरायण तक सभी खिलाड़ियों की पत्नियां स्टेडियम में मौजूद थीं और अपनी टीम का सपोर्ट कर रही थीं। यहां, हम इस मैच की ऐसी ही रोमांचक तस्वीरें दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 19
कार्तिक आर्यन - फोटो : IPL/BCCI
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच देखने पहुंचे थे। हालांकि, यह मैच ज्यादा रोमांचक नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने छोटा स्कोर बनाया और इसी के साथ चेन्नई की हार तय हो गई थी। गुजरात ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 19
धनश्री - फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल की पत्नी धनश्री भी यह मैच देखने पहुंची थीं। चहल ने उन्हें निराश नहीं किया और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दीपक हुड्डा का विकेट लिया। हालांकि, चहल इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। 

4 of 19
अश्रिता शेट्टी - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के बल्लेबाज मनीष पांडे की पत्नी अश्रिता शेट्टी भी यह मैच देखने पहुंची थीं, लेकिन मनीष को यह मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद लखनऊ की टीम भी यह मैच हार गई। अश्रिता के लिए यह दिन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अपनी दोस्त के साथ खुश नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के विदेशी खिलाड़ियों की पत्नियां भी यह मैच देखने पहुंची थीं। ट्रेंट बोल्ट की पत्नी गेर्ट स्मिथ भी इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थीं और राजस्थान के खिलाड़ियों ने इन्हें निराश भी नहीं किया। राजस्थान की पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की। 
विज्ञापन

6 of 19
प्रीति नरायण - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नरायण भी यह मैच देखने पहुंची थीं। अश्विन मैच में पहले बल्ले के साथ आखिरी के दो ओवरों में उपयोगी 10 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने सेट क्रुणाल पांड्या को आउट कर अपनी टीम की जित पक्की कर दी। अश्विन ने इस मैच में अपने चार ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए। 
विज्ञापन

7 of 19
मोहम्मद शमी - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात चेन्नई के मैच में मोहम्मद शमी ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। शमी ने डेवोन कॉन्वे को विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। कॉनवे नौ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। वो पिछले कुछ मैचों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। 

8 of 19
IPL 2022 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। दोनों ने 32 गेंद में 50 रन जोड़े। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई की टीम एक समय पर आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना चुकी थी। हालांकि, अली के आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी बिखर गई। 

9 of 19
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। इसके साथ ही चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उनकी शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने 15 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे। हालांकि, वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए 53 रन बनाकर आउट हो गए। 

10 of 19
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
राशिद खान ने चेन्नई की टीम को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कराया। ऋतुराज ने 49 गेंद पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था। राशिद ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटका। 

11 of 19
गुजरात के ओपनर्स ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की सलामी जोड़ी ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और अपनी टीम की जीत तय कर दी। इन दोनों ने सात ओवर में 59 रन बनाए। इसमें शुभमन गिल ने 18 रन और ऋद्धिमान साहा 26 गेंदों पर 40 रन का योगदान दिया। हालांकि, गिल अगले ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन साहा अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 

12 of 19
मथीशा पथिराना (बीच में) ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया - फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें उनके अनऑर्थोडॉक्स एक्शन के लिए 'जूनियर मलिंगा' के नाम से भी बुलाया जाता है। पथिराना ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

13 of 19
ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 57 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का भी निकला। दूसरे छोर पर गुजरात के कई बल्लेबाज आउट हुए, लेकिन साहा क्रीज पर जमे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही राहत की सांस ली। 

14 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर लखनऊ के खिलाफ मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। आवेश खान की गेंद पर लैप शॉट खेलने के प्रयास में वो क्लीन बोल्ड हो गए। बटलर ने इस मैच में छह गेंदों में सिर्फ दो रन बनाए। 

15 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर राजस्थान के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जायसवाल ने 41 और सैमसन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए। 

16 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए जेसन होल्डर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। पहले उन्होंने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। इसके बाद कंजूसी से रन भी दिए। उन्होंने अपने दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर एक विकेट लिया। 

17 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : twitter@IPL
ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया था। बोल्ट ने ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर आयुष बदोनी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बदोनी खाता खोले बगैंर पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। बोल्ट हैट्रिक पर थे लेकिन अगली गेंद पर दीपक हुड्डा ने ऐसा नहीं होने दिया।

18 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की जोड़ी ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मैच में वापस भी लाए, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। हालांकि, क्रुणाल के आउट होने के बाद लखनऊ की हार लगभग तय हो गई थी।  
विज्ञापन

19 of 19
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
दीपक हुड्डा ने शानदार और संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की सातवीं फिफ्टी रही। इस मैच में उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन बनाए और युजवेन्द्र चहल का शिकार बने। चहल ने हुड्डा को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें