फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय तो तीन स्थान के लिए सात दावेदार, जानें प्लेऑफ का समीकरण

Mon, 16 May 2022 12:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 में तीन स्थानों के लिए सात टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। हालांकि, लखनऊ, राजस्थान, दिल्ली और बैंगलोर की दावेदारी सबसे मजबूत है, जबकि बाकी टीमें किस्मत के सहारे प्लेऑफ में पहुंचने का सपना देख रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के दावेदार - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कुल 70 लीग मैच होने हैं और इनमें से 63 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके बाद प्लेऑफ की स्थिति भी बहुत हद तक साफ हो गई है। तीन टीमों की स्थिति तय हो चुकी है और बाकी मैचों के नतीजों से उनकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और अपना अगला मैच हारने पर भी यह टीम पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। वहीं, चेन्नई और मुंबई की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं और इन दोनों टीमों के लिए बाकी मैच में अगले सीजन की तैयारी करने का मौका है। साथ ही युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है। 

आईपीएल की बाकी सात टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने प्रदर्शन और किस्मत के मेहरबान होने का इंतजार कर रही हैं। प्लेऑफ के बाकी तीन स्थानों के लिए सात दावेदारों में किसका दावा कितना मजबूत है और हर टीम के लिए प्लेऑफ के समीकरण क्या हैं, आइए जानते हैं। 

अंक तालिका की स्थिति
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 13 10 3 20 +0.391
राजस्थान रॉयल्स 13 8 5 16 +0.304
लखनऊ सुपर जाएंट्स 13 8 5 16 +0.262
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 7 6 14 -0.323
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 6 12 +0.210
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 7 12 +0.160
पंजाब किंग्स 12 6 6 12 +0.023
सनराइजर्स हैदराबाद  12 5 7 10 -0.270
चेन्नई सुपर किंग्स 13 4 9 8 -0.206
मुंबई इंडियंस 12 3 9 6 -0.613
विज्ञापन

1. गुजरात टाइटंस

2 of 11
गुजरात टाइटंस की टीम - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 13 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। अपना आखिरी मैच हारने की स्थिति में भी गुजरात पहले स्थान पर ही रहेगी, क्योंकि कोई भी दूसरी टीम 20 अंक नहीं हासिल कर पाएगी। ऐसे में गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। अब इस टीम के लिए बाकी लीग मैचों के नतीजे कोई मायने नहीं रखते हैं। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

2. राजस्थान रॉयल्स

3 of 11
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@IPL
13 में से आठ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 16 अंक हैं और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस टीम को अपना आखिरी मैच जीतना होगा। राजस्थान के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए। इस स्थिति में राजस्थान के पास 18 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। अगर राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह दुआ करेगी कि लखनऊ या बैंगलोर अपना आखिरी मुकाबला हार जाएं। बैंगलोर जीते भी तो उसे बड़ी जीत न मिले। दिल्ली कोई एक मैच हार जाए तो राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 

आखिरी मैच हारने पर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण
1. लखनऊ भी अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से हार जाए। इस स्थिति में दोनों टीमों के पास 16 अंक रहेंगे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में दिल्ली और बैंगलोर के सभी मैच जीतने पर भी लखनऊ प्लेऑफ से बाहर होगी, जबकि राजस्थान प्लेऑफ में बनी रहेगी।  
2. अगर बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह टीम अंक तालिका में राजस्थान से नीचे रहेगी। ऐसे में लखनऊ और दिल्ली के सभी मैच जीतने पर यह टीम प्लेऑफ से बाहर होगी और राजस्थान को कोई खतरा नहीं होगा। 
3. दिल्ली की टीम अपने बाकी दो मैचों में कोई भी एक मैच हार जाए। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक रहेंगे और राजस्थान 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 

3. लखनऊ सुपर जाएंट्स

4 of 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टीम 13 में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 16 अंक हैं और इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। लखनऊ के लिए भी सबसे बेहतर स्थिति यही होगी कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए और राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाए। ऐसे में लखनऊ 18 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहेगी और पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। अपना आखिरी मैच हारने पर भी लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 

आखिरी मैच हारने पर लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
1. राजस्थान अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से हारे, जबकि लखनऊ की हार अंतर बेहद कम हो। इस स्थिति में दोनों टीमों के पास 16 अंक रहेंगे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में दिल्ली और बैंगलोर के सभी मैच जीतने पर भी राजस्थान प्लेऑफ से बाहर होगी, जबकि लखनऊ प्लेऑफ में बनी रहेगी।  
2. अगर बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह टीम अंक तालिका में लखनऊ से नीचे रहेगी। ऐसे में राजस्थान और दिल्ली के सभी मैच जीतने पर यह टीम प्लेऑफ से बाहर होगी और लखनऊ को कोई खतरा नहीं होगा। 
3. दिल्ली की टीम अपने बाकी दो मैचों में कोई भी एक मैच हार जाए। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक रहेंगे और लखनऊ 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 13 में से सात मैच जीते हैं और 14 अंकों के सात अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस टीम का रन रेट -0.323 का है। इस वजह से बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर यह टीम अपना आखिरी मैच हार जाती है तो 14 अंक हासिल करने वाली बाकी टीमों का रन रेट इससे ज्यादा रहेगा और यह टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी। वहीं, आखिरी मैच जीतने पर भी बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो सकती है। 

बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और दिल्ली अपने बाकी दो मैचों में से कोई एक मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर के पास 16 अंक होंगे, जबकि दिल्ली के पास 14 अंक होंगे। बाकी टीमों के सभी मैच जीतने पर भी बैंगलोर प्लेऑफ में बनी रहेगी। 
विज्ञापन

5. दिल्ली कैपिटल्स

6 of 11
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
12 में से छह मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के लिए जरूरी है कि यह टीम अपने बाकी सभी मैच जीते और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचे। अगर दिल्ली बाकी दोनों मैच जीतती है तो उसके 16 अंक होंगे और बैंगलोर के आखिरी मैच जीतने पर भी यह टीम बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी। अगर लखनऊ और राजस्थान अपना आखिरी मैच हार जाती हैं तो यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर भी खेल सकती है। दिल्ली अपने आखिरी दो में से एक मैच जीतकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 

सिर्फ एक मैच जीतने पर दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
आरसीबी, कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाएं। साथ ही हैदराबाद को भी एक मैच में हार मिले। दिल्ली खुद हारे तो मुंबई से हारे पंजाब से नहीं। पंजाब से हारे तो हार का अंतर ज्यादा न हो। इस स्थिति में दिल्ली के पास 14 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।  
विज्ञापन

6. कोलकाता नाइट राइडर्स

7 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
13 में से छह मैच जीतकर कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। इस टीम के पास 12 अंक हैं और किस्मत के सहारे यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए कोलकाता को अपना आखिरी मैच जीतना जरूरी है और श्रेयस की टीम को कोशिश करनी होगी कि जीत का अंतर काफी ज्यादा हो। अगर कोलकाता अपना आखिरी मैच अच्छे अंतर से जीतती है तो यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 

आखिरी मैच जीतने पर कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
आरसीबी अपना आखिरी मैच हार जाए। दिल्ली पंजाब और हैदराबाद भी कम से कम एक मैच जरूर हारें। हैदराबाद अगर जीते भी तो जीत का अंतर कम हो। इस स्थिति में कोलकाता के पास 14 अंक होंगे और यह टीम बेहतर रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनेगी। 

7. पंजाब किंग्स

8 of 11
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की टीम ने 12 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस टीम को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इस स्थिति में 16 अंकों के साथ यह टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। आरसीबी के 16 अंक होने पर पंजाब को जीत का अंतर थोड़ा बेहतर करना होगा। मौजूदा समय में भी पंजाब की रन रेट सकारात्मक है और दो जीत मिलने पर यह आरसीबी से बेहतर रहने की उम्मीद है। पंजाब दो में से एक मैच जीतकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

एक मैच जीतने पर पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित
आरसीबी, कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाएं। साथ ही हैदराबाद को भी एक मैच में हार मिले। पंजाब खुद हारे तो हैदराबाद से हारे दिल्ली से नहीं। दिल्ली से हारे तो हार का अंतर ज्यादा न हो। इस स्थिति में पंजाब के पास 14 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।  

8. सनराइजर्स हैदराबाद

9 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
12 में से पांच मैच जीतकर सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, लेकिन यह टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसके लिए सनराइजर्स को बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके साथ ही किस्मत के चमकने का इंतजार करना होगा। अगर हैदराबाद बाकी दोनों मैच जीतती है तो उसके पास 14 अंक होंगे। इस स्थिति में उसे आरसीबी, कोलकाता, पंजाब और दिल्ली कम से कम एक मैच जरूर हारें। साथ ही हार का अंतर ज्यादा हो। इस स्थिति में हैदराबाद बेहतर रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। 

9. चेन्नई सुपर किंग्स

10 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई है। इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। अपना आखिरी मैच जीतने पर भी चेन्नई के पास 10 अंक होंगे और यह टीम किसी भी हालत में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है। चेन्नई पहले ही आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर चुकी है और अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। अब यह टीम अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन

10. मुंबई इंडियंस

11 of 11
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 12 मैचों में मुंबई के नाम सिर्फ तीन जीत हैं और छह अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। बाकी दो मैच जीतने पर भी मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। यह टीम भी अगले सीजन की तैयारी कर रही है और युवा खिलाड़ियों को तैयार करके अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें