Interesting Story: तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के थुथूकुडी जिले में एक महिला 36 साल तक मर्द बनकर रही। इस महिला की कहानी के बारे में जानकर आप इसको सलाम करेंगे। अपनी संतान के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है यह इस महिला ने करके दिखाया है। इस महिला का नाम पेचियम्मल है जो थुथूकुडी जिले के कटुनायक्कन पट्टी में रहती है। इस महिला के पुरुष का वेशभूषा धारण करने कहानी बेहद दिलचस्प है।
36 सालों तक पुरुष बनकर रही महिला ने किसी शौक से यह नहीं किया, बल्कि उसने अपनी बेटी के पालन-पोषण और अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा किया। पेचियम्मल ने अपनी दिलचस्प कहानी को बीते दिनों बताया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरत में पड़ गया। जिस देश में बेटियों को देवी माना जाता है वहां एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करने के लिए मजबूरी में इस तरह के कदम उठाने पड़े।