फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Auction: दक्षिण अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, वनडे में भारत के खिलाफ किया था कमाल

Fri, 28 Jan 2022 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। ऑनरिक नोर्टजे जैसे खिलाड़ी पहले ही रीटेन हो चुके हैं, लेकिन रबाडा और डीकॉक जैसे नामों पर बड़ी बोली लगना तय है।
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : twitter@ICC
12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के 48 खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस सभी खिलाड़ियों को खरीददार मिलना मुश्किल है पर कुछ खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय है। खासकर जिन खिलाड़ियों ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें निश्चित रूप से मोटी रकम देकर टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक से लेकर कगिसो रबाडा और फाफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गज इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और इन पर कई टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं।  
विज्ञापन

1. क्विंटन डीकॉक

2 of 6
क्विंटन डीकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक बेहतरनी फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दे बेहतरीन पारियां खेली थीं। इनमें एक शतक भी शामिल था। डिकॉक अब तक मुबंई की टीम का हिस्सा थे और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इस बार भी मुंबई की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी। डिकॉक को खरीदने से मुबंई को एक विकेटकीपर और रोहित का साथी ओपनर भी मिल जाएगा। मुंबई के अलावा भी कई टीमें करोड़ों रुपये लुटाकर डिकॉक को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। मेगा ऑक्शन में डिकॉक पर 10 करोड़ तक की बोली लग सकती है। 
विज्ञापन

2. रासी वान डर डुसेन

3 of 6
रासी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
डुसेन आईपीएल में राजस्थान की टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। अब मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी बोली लगेगी और कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। खासकर डिविलियर्स के जाने के बाद बैंगलोर की टीम एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश में होगी, जो मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ मैच फिनिश कर सके और डुसेन इसमें माहिर हैं। वनडे में उनका औसत विराट कोहली से भी ज्यादा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी निरंतरता से रन बनाए हैं। मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी पांच से छह करोड़ तक की बोली लग सकती है। 

3. कगिसो रबाडा

4 of 6
कगिसो रबाडा - फोटो : social media
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में रबाडा दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन पर बड़ी बोली लगना तय है। रबाडा अब तक दिल्ली के लिए खेलते थे और उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। शुरुआती ओवर हों या अंत के ओवर हों, हर बार रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने दिल्ली की टीम को कई सुपर ओवर भी जिताए हैं। इस बाद दिल्ली ने उनकी जगह  नॉर्ट्जे को रीटेन किया है। अब हर टीम रबाडा को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। मेगा ऑक्शन में उन पर 10 करोड़ तक की बोली लग सकती है। 
विज्ञापन

4. तबरेज शमसी

5 of 6
तबरेज शमसी
दक्षिण अफ्रीका के चाइनामैन गेंदबाज तबरेज शमसी दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। खासकर टी-20 क्रिकेट में उनकी तूती बोलती है। आईसीसी रैंकिंग में भी शमसी दूसरे नंबर पर हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में वो लय में नहीं थे, लेकिन विराट और पंत जैसे सेट बल्लेबाजों को आउट किया। भारतीय पिच में शमसी और भी खतरनाक हो जाएंगे। आईपीएल में वो अब तक राजस्थान की टीम के साथ थे, लेकिन मेगा ऑक्शन में कई टीमें उन पर दांव लगाएंगी। नीलामी में शमसी पर भी बड़ी बोली लगना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. डेविड मिलर

6 of 6
डेविड मिलर - फोटो : social media
डेविड मिलर आईपीएल फैंस के बीच जाना-माना नाम हैं। उन्होंने पंजाब की टीम के लिए कई मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। मिलर कितने खतरनाक हैं और अपने दिन में वो क्या कर सकते हैं। इससे सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में मिलर को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन एक मैच में उन्होंने यह दिखाया था कि वो फॉर्म से बाहर नहीं हैं।  ऐसे में मिलर पर भी बड़ी बोली लगना तय है। कोई भी टीम उनके लिए पांच से छह करोड़ खर्च करने में नहीं हिचकिचाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें