फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: केकेआर ने आरसीबी को किया चारों खाने चित, इन पांच धुरंधरों ने निकाली विराट की टीम की हवा

Tue, 21 Sep 2021 12:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम विराट कोहली की आरसीबी पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। केकेआर ने टॉस हारने के बावजूद विराट एंड कंपनी को 19 ओवर में 92 रन के स्कोर पर ही समेत दिया। इसके बाद रही-सही कसर केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरी कर दी और सिर्फ 10 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शिकस्त दी। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम विराट कोहली की आरसीबी पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। केकेआर ने टॉस हारने के बावजूद विराट एंड कंपनी को 19 ओवर में 92 रन के स्कोर पर ही समेत दिया। इसके बाद रही-सही कसर केकेआर के बल्लेबाजों ने पूरी कर दी और सिर्फ 10 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता की इस जीत में पांच खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा, ऐसे में आइए जानते हैं मैच में केकेआर के उन पांच धुरंधरों के बारे में जिन्होंने जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
वरुण चक्रवर्ती: 
टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से पहला ओर फेंका और चार रन दिए, इसके बाद उन्होंने अपने बाकी के तीन ओवरों में महज 9 रन देकर तीन बड़े विकेट हासिल किए। यही नहीं उन्होंने एक रनआउट भी किया। चक्रवर्ती अपने हैट्रिक से चूक गए लेकिन वह केकेआर के लिए गेम चेंजर बन गए। 
विज्ञापन

3 of 6
आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल:
अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर कैरेबियाई ऑलराउंडर ने इस बार अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ी। उन्होंने श्रीकर भरत और एबी डिविलियर्स को एक ही ओवर में चलता किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन ओवर में महज 9 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। 

4 of 6
शुभमन गिल
शुभमन गिल:
टीम के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। वह हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए बावजूद इसके उन्होंने 34 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन

5 of 6
वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : twitter@IPL
वेंकटेश अय्यर:
अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे वेंकटेश अय्यर ने गिल के साथ पारी की शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में ही अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। अय्यर ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने लगातार दो चौके जड़कर मैच खत्म किया और 27 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : ट्विटर @ipl
लोकी फर्गुसन:
कीवी पेसर फर्गुसन को इस मैच में उतारा गया और उन्होंने इसे भुनाया भी। फर्गुसन ने अपनी तेज रफ़्तार गेंदों से आरसीबी के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने चार ओवर में 6 की इकॉनमी से सिर्फ 24 रन दिए और दो अहम विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें