हर्षल पटेल
- फोटो : social media
बता दें कि इस सीजन में हर्षल ने 11 मैच में 13.30 की औसत से 26 विकेट चटकाए हैं और अभी उन्हें कम से कम तीन लीग मुकाबले और खेलने हैं। ऐसे में उनके विकेटों की संख्या और बढ़ सकती है। सर्वाधिक विकेट के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान हैं, उनके 11 मैच में 18 विकेट हैं। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 16 विकेट के साथ तीसरे जबकि मोहम्मद शमी और क्रिस मोरिस 14-14 विकेट के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।