फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: सैमसन के लिए क्यों खास हैं संगकारा, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने किया खुलासा

Sat, 03 Apr 2021 08:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन श्रीलंका के कुमार संगकारा से क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए उतावले हैं। संगकारा को टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। वहीं फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को आईपीएल के 14वें सत्र के लिए टीम का कप्तान बनाया है। उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह ली है। 
विज्ञापन

2 of 6
संजू सैमसन - फोटो : social media
राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाए जाने पर सैमसन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए बहुत उत्सुक हूं, मेरे दिमाग में कई विचार चल रहे हैं, लेकिन मैं इन्हें बहुत आसान तरीके से लागू करूंगा, मैं टीम में ये जिम्मेदारी निभाने के लिए खुश हूं। संजू सैमसन ने आगे कहा कि मैं बहुत ईमानदारी से कहूं पिछले साल तक मुझे पता नहीं था कि मैं टीम का नेतृत्व करूंगा। 
विज्ञापन

3 of 6
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA
कुमार संगकार की तारीफ करते उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। सैमसन इस आईपीएल में संगकारा से सिर्फ विकेटकीपिंग ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी को गुर भी सीखना चाहते हैं। 

4 of 6
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन ने कहा कि मेरी पहली याद उनके कवर ड्राइव से जुड़ी हुई है, मैं उनकी बैटिंग स्टाइल का दीवाना हूं, मेरा सपना सच हुआ कि मैं उनसे बहुत करीब रहकर टीम के लिए काम करूंगा। 
विज्ञापन

5 of 6
संजू सैमसन - फोटो : social media
सैमसन के मुताबिक, यदि आप राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने और रिकी पॉन्टिंग के बारे में सोचते हैं तो ये सभी अपने समय के लिजेंड खिलाड़ी हैं। मैं इस आईपीएल में संगकारा से बहुत कुछ सीखने की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजू सैमसन और बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर @rajasthanroyals
आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया और अंकतालिका में सबसे नीचे रही। साल 2008 में पहला आईपीएल का खिताब जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें