फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: धोनी-पंत में होगी भिड़ंत, कुछ ऐसी हो सकती है CSK और DC की प्लेइंग XI

Sat, 10 Apr 2021 05:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली vs चेन्नई - फोटो : अमर उजाला
अब से कुछ ही देर में आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला शुरू हो जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले बार की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स और तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। इस दौरान भारत के पूर्व विकेटकीपर एमएस धोनी के सामने होंगे मौजूदा विकेटकीपर और दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत। दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन कुल मिलाकर पिछले बार वाले ही अधिकतर खिलाड़ी होंगे। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दोनों की संभावित एकादश पर...
विज्ञापन

2 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@ChennaiIPL
चेन्नई सुपर किंग्स:
धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम इस बार कुछ नए और कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ ही उतरेगी। ऐसे में उसकी टीम में लगभग वही पुराने खिलाड़ी ही नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
संभावित एकादश:
रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसीस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कृष्णप्पा गौतम

4 of 5
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in
दिल्ली कैपिटल्स:
दिल्ली की टीम श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नए कप्तान के साथ उतरेगी। यही नहीं उसके दो मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे भी पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। बल्लेबाजी में भी मध्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं ऐसे में टीम पिछले बार की तुलना में कुछ बदली नजर आएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@DelhiCapitals
संभावित एकादश:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेटमेयर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें