फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चेहरे पर फिर टिकीं सारी निगाहें, IPL नीलामी के दौरान दुनिया को बनाया दीवाना

Sat, 20 Feb 2021 09:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
काव्या मारन - फोटो : twitter
आईपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार 18 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए सभी फ्रैंचाइजियों ने मिलकर कुल 57 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और उन्हें अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे कम तीन खिलाड़ी खरीदे और उनकी टेबल पर कम ही हलचल देखने को मिली। हालांकि बावजूद इसके हैदराबाद की टेबल पर मौजूद एक खूबसूरत लड़की ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है यह लड़की जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
काव्या मारन - फोटो : twitter@SunRisers
सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी इस लड़की का नाम काव्या मारन है। उनकी उम्र 29 साल है। काव्या देश के अमीर लोगों में शुमार सन टीवी नेटवर्क के मालिक और सनराइजर्स के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
काव्या मारन - फोटो : twitter
काव्या पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल नहीं हुई हैं बल्कि इससे पहले के सीजन में भी वे हैदराबाद की तरफ से खिलाड़ियों की बोली लगा चुकी हैं। वे अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान स्टेडियम में जाकर अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।
 

4 of 7
काव्या मारन - फोटो : twitter@KaviyaMaranOffl
बता दें कि कलानिधि सन टेलीविजन नेटवर्क के मालिक हैं और काव्या इस समय अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। काव्या उन क्रिकेट फैंस में से हैं, जिन्हे हर मैच में स्टेडियम में देखा जाता है। वे क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
SRH - फोटो : ट्विटर @SunRisers
बात करें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा नीलामी में चुने गए खिलाड़ियों की तो उन्होंने इस बार सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को चुना। इसमें अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव को दो करोड़, अफगानिस्तानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को 1.5 करोड़ और कर्नाटक के ऑलराउंडर जगदीश सुचित को 30 लाख में खरीदा। 
विज्ञापन

6 of 7
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ तीन खिलाड़ियों को लेने के बावजूद हैदराबाद ने अपने 25 क्रिकेटर्स का कोटा पूरा कर लिया और नीलामी के बाद 6.95 करोड़ रुपये भी बचा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media
सनराइजर्स की टीम:
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, ऋधिमान साहा (विकेटकीपर) श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, विराट सिंह
  • ऑलराउंडर्स: मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव
  • स्पिनर्स: राशिद खान, शाहबाज नदीम, जे सुचित, मुजीब-उर-रहमान
  • तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, खलील अहमद, सिद्धार्थ कॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें