फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI की उलझन: पंत और संजू में भिड़ंत, कैपिटल्स के खिलाफ स्टोक्स के बिना उतरेगी रॉयल्स

Thu, 15 Apr 2021 03:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : amar ujala
आईपीएल 2021 में आज दो युवा विकेटकीपर आमने-सामने होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत जहां दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेंगे वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी। दोनों ही खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं और अपने दूसरे मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेंगे। दिल्ली की टीम चेन्नई को हराकर जीत का स्वाद चख चुकी है जबकि राजस्थान को एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मैच से पहले दोनों टीमों को ही एक बड़ा झटका लगा, ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...
विज्ञापन

2 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को सीजन के शुरुआत में ही पहले जोफ्रा आर्चर के बाहर होने से झटका लगा था और अब उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टोक्स की जगह टीम में डेविड मिलर या लियम लिविंगस्टोन में से किसे मौका मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : twitter@rajasthanroyals
संभावित एकादश:
मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

4 of 5
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स:
ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच जीत चुकी है। हालांकि इस मैच में भी उसके दो स्टार तेज गेंदबाजों का खेलना मुश्किल है। एनरिच नोर्त्जे के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उन्हें टीम से जुड़ने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि कागिसो रबाडा जो उनके साथ ही भारत आए थे, उनके खेलने पर भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in
संभावित एकादश:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, आवेश खान, कागिसो रबाडा/टॉम करन, अमित मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें