फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: नीलामी से पहले जानिए किस फ्रेंचाइजी की तिजोरी में कितनी रकम

Sun, 10 Jan 2021 07:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल - फोटो : social media
आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कहा जा रहा है कि फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में यह प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले बीते गुरुवार को आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा था कि 21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा और फ्रेंचाइजियों के लिए ट्रेडिंग विंडो चार फरवरी को बंद होगी। वहीं, चेयरमैन ने यह भी कहा दिया है कि आठ आईपीएल टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 85 करोड़ की राशि होगी और 2021 की नीलामी के लिए बजट राशि में कोई इजाफा नहीं होगा। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि नीलामी से पहले किस फ्रेंचाइजी की तिजोरी में कितनी रकम बची है?
विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पिछली नीलामी के बाद सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि बची थी और उम्मीद की जा रही है कि वे केदार जाधव और पीयूष चावला के रूप में कम से कम दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने बजट में इजाफा करेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
मुंबई इंडियंस को संभवत: अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने की जरूरत है क्योंकि उसका संयोजन अच्छा है। टीम हालांकि अपने एक करोड़ 95 लाख रुपये के बजट में इजाफे के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

4 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स के पास सर्वाधिक 14 करोड़ 75 लाख रुपये होंगे जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के पास नौ करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पास आठ करोड़ 50 लाख और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास छह करोड़ 40 लाख रुपये की राशि होगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल - फोटो : ट्विटर @ipl
बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में होगा या नहीं, इस पर फैसला किया जाना बाकी है। पता चला है कि संचालन परिषद ने एक महीने इंतजार का फैसला किया है और इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में होगा या कहीं और। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीसीसीआई-आईपीएल - फोटो : Amar Ujala
हालांकि, बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई एक हफ्ते इंतजार करके देखेगा कि भारत में कोरोना से जुड़ी स्थित कैसी है और इसके बाद ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी चाहते हैं कि इसका आयोजन भारत में हो लेकिन फैसला करने से पहले हमें कुछ और समय इंतजार करना होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें