मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : ट्विटर
बात करें 50 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की तो इनमें कई बड़े नामों को भी खाली हाथ जाना पड़ा। इनमें कैरेबियाई ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट, टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल, पिछली बार आरसीबी का हिस्सा रहे इसुरु उदाना, मुंबई का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज मिशेल मैक्क्लेनाघन, आरसीबी और केकेआर का हिस्सा रहे कीवी ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम, भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन, मोहित शर्मा, ओशेन थॉमस, ईश सोढ़ी, टी-20 में तीन शतक लगाने वाले कोलिन मुनरो समेत कई बड़े खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।