फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'...फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं' कहकर भावुक हुए अश्विन, इन्हें दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय

Tue, 16 Feb 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter@BCCI
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। टीम इंडिया की दूसरी पारी में शतक जमाने वाले अश्विन ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket
अश्विन ने दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह पिछले तीन दिन में हुआ है। मैं विक्रम राठौड़ के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहा था। अपनी बल्लेबाजी का श्रेय मैं उन्हें देना चाहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'पता नहीं यहां अगला टेस्ट कब होगा लेकिन मैं खुश हूं। पता नहीं चेन्नई में फिर टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा या नहीं या मिलेगा भी तो कब। पता नहीं टीम कैसा अनुभव कर रही है लेकिन सभी रोमांचित हैं। मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने काफी साथ दिया।'
विज्ञापन

4 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
चेपॉक की चुनौतीपूर्ण पिच पर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने 148 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। यह अश्विन के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक है। उन्होंने एक पारी में पांच विकेट और शतक लगाने का कमाल तीसरी बार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें