फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: वनडे सीरीज के बाद भारत में ही रुके ये 11 इंग्लिश क्रिकेटर, जानें कौन-किस टीम से खेलेगा

Tue, 30 Mar 2021 08:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@ chennai super kings, Kolkata Knight riders and Rajasthan Royals
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट, टी-20 और उसके बाद वनडे श्रृंखला भी समाप्त हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय टीम तीनों प्रारूपों में विजेता रही। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम तीन बैकअप सहित कुल 17 खिलाड़ियों के साथ उतरी। इनमें 14 खिलाड़ी ऐसे थे जो अलग-अलग मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। लेकिन अब सीरीज खत्म होने के बाद 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारत में ही रुक गए हैं और अब आईपीएल खेलकर स्वदेश लौटेंगे। इंग्लैंड के ये खिलाड़ी द्विपक्षीय सीरीज के बबल से निकलकर आईपीएल बबल में ट्रांसफर हो गए हैं और अपनी-अपनी फ्रैंचाइजियों के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इंग्लैंड के उन खिलाड़ियों पर जो आईपीएल 2021 का हिस्सा होंगे...
 
विज्ञापन

2 of 8
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स:
इंग्लैंड सीरीज के तीन स्टार खिलाड़ी राजस्थान की टीम से खेलेंगे। इनमें जोस बटलर, बेन स्टोक्स और लियम लिविंगस्टोन का नाम शामिल है और तीनों ही क्रिकेटर अपनी इस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 8
टॉम करन - फोटो : ट्विटर
दिल्ली कैपिटल्स:
दिल्ली की टीम से टॉम करन और सैम बिलिंग्स दो इंग्लिश खिलाड़ी जुड़े हैं। 
 

4 of 8
सैम करन - फोटो : social media
चेन्नई सुपर किंग्स:
द्विपक्षीय सीरीज के अलग-अलग मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोईन अली और सैम करन धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई से जुड़े हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
क्रिस जोर्डन - फोटो : PTI
पंजाब किंग्स:
भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन पंजाब की तरफ से खेलेंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई
सनराइजर्स हैदराबाद:
एकदिवसीय सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर @ipl
कोलकाता नाइटराइडर्स:
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन जो पहले वनडे में चोटिल हो गए थे और बाकी के दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे वह कोलकाता की टीम से जुड़ गए हैं। आईपीएल में केकेआर की कमान भी मॉर्गन के हाथों में ही होगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो ऐसी टीमें हैं जिनमें इंग्लैंड का एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं है। बात करें आईपीएल 2021 के आयोजन की तो 9 अप्रैल से चेन्नई में बैंगलोर और मुंबई के मैच के साथ इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें