फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में होने वाले IPL में नहीं दिखेंगी ये रोमांचित करने वाली चीजें! कई बदलावों के साथ होगी लीग

Fri, 24 Jul 2020 08:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 यूएई में अपना रंग बिखेरने की तैयारी में है। टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद आईपीएल के आयोजन के लिए रास्ता खुला। कहा जा रहा है कि इस लीग का आगाज 19 सितंबर से होगा। देश से बाहर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के आयोजन में बीसीसीआई के सामने कई चुनौतियां हैं। कोरोना वायरस के चलते इस बार के आईपीएल में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जाहिर है बोर्ड इनपर विचार कर रहा होगा। आइए जानते हैं कि इस बार के आईपीएल में क्या बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के मुकाबलों के दौरान दर्शकों से भरे रहने वाले स्टेडियम इस बार खाली नजर आ सकते हैं। कोरोना वायरस के चलते यह फैसला लिया जा सकता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज भी खाली स्टेडियमों में खेली जा रही है। हालांकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के बृजेश पटेल ने कहा है कि हम यूएई सरकार के नियमों को देखेंगे कि दर्शकों के आने की गुंजाइश है या नहीं, लेकिन अगर इसकी इजाजत नहीं भी होगी तो भी फ्रेंचाइजियां बगैर दर्शकों के खेलने को तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल चीयरलीडर्स - फोटो : InfoTimes
फटाफट क्रिकेट के मुकाबलों में चीयरलीडर्स फैंस का उत्साह बढ़ाती हैं। लीग क्रिकेट में चौके-छक्के बरसने पर या फिर विकेट गिरने पर चीयरलीडर्स जमकर झूमती हैं और दर्शकों का भी मनोरंजन करती हैं। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। जब मैदान पर दर्शक नहीं होंगे तो यह भी तय लग रहा है कि चीयरलीडर्स के बिना ही यह लीग खेली जाएगी।

4 of 6
IPL - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में मुकाबलों के दौरान रोमांच बढ़ाने के लिए एक पारी में दो-दो स्ट्रैटिजिक टाइम आउट ब्रेक मिलते हैं। इस दौरान ढाई मिनट तक खेल को रोका जाता है और टीम मैनेजमेंट के लोग मैच की जरूरी रणनीति पर खिलाड़ियों से चर्चा करने के लिए मैदान पर आते हैं। दोनों पारियों में कुल चार ब्रेक लिए जाते थे। मगर इसबार इससे सोशल डिस्टेंसिंग को खतरा हो सकता है। ऐसे में यह भी संभव है कि इस बार स्ट्रैटिजिक टाइम आउट ब्रेक भी खेल के दौरान नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
DHONI IPL
मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए इस लीग में माइक्रोफोन के जरिए कमेंटेटर फील्डिंग टीम के किसी एक खिलाड़ी से मैच के दौरान बात करते हैं। मगर इस बार इससे भी जैव-सुरक्षा को खतरा हो सकता है, तो यह भी संभव है कि इस बार आईपीएल में यह लाइव चैट होती भी न दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ipl - फोटो : सोशल मीडिया
लीग से दर्शकों को जोड़ने के लिए कोई एक स्पॉन्सर एक फैन को सुपरफैन के रूप में चुनते थे। इस फैन को स्पेशल बॉक्स में मैच देखने का मौका मिलता है और मैच खत्म होने के बाद विजेता कप्तान मैच में इस्तेमाल की गई गेंद पर अपने ऑटोग्राफ देकर यह गेंद इस फैन को देते हैं। मगर सुरक्षा कारणों के चलते इस बार यह भी शायद दिखाई न दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें