फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जिनकी लोकेशन खड़े कर देती है रोंगटे

Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
किसी एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए हवाई जहाज ही परिवहन का सबसे तेज साधन है। इसके माध्यम से हजारों मिलों की दूरी बहुत कम समय में तय की जा सकती है। हवाई जहाज पकड़ने के लिए आपने ऐसे कई एयरपोर्ट देखे होंगे, जो काफी खूबसूरत हैं। इनकी खूबसूरती अक्सर आपको आकर्षित करती होगी। लेकिन आज हम आपको दुनिया के पांच ऐसे एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इन हवाईअड्डों पर विमानों को टेक-ऑफ या लैंड कराते समय पायलट भी बहुत सावधानी बरतते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉटलैंड का बारा एयरपोर्ट
स्कॉटलैंड का बारा एयरपोर्ट समुद्र तट पर बना हुआ है। ऐसे में जब भी समुद्र में ज्वार-भाटा आता है तो यह एयरपोर्ट पानी में डूब जाता है। यहां समुद्र में अक्सर तूफान आते रहते हैं, इस वजह से यहां विमान समुद्री तूफानों के हिसाब से ही लैंड या टेक-ऑफ कराए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कैरेबियाई द्वीप साबा के जूयानको ई इरासकिन एयरपोर्ट
जूयानको ई इरासकिन एयरपोर्ट पर विमान लैंड कराना कमजोर दिल वाले पायलटों के बस का नहीं है। इस एयरपोर्ट का रनवे दुनिया का सबसे छोटा रनवे है, जिसकी लंबाई करीब 396 मीटर है। यह रनवे एक पर्वतीय चट्टान पर बना है, जो तीन ओर से समुद्र में घिरा है और एक तरफ पर्वतीय चोटी है। यहां पायलट की छोटी सी भी चूक विमान को समुद्र में डूबा सकती है।

4 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हांगकांग का काई टाक एयरपोर्ट
हांगकांग का काई टाक एयरपोर्ट भी बेहद खतरनाक एयरपोर्ट में से एक था। यहां साल 1925 से 1998 तक विमान उतरते और उड़ते रहे हैं, लेकिन अब इस एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इस एयरपोर्ट के दोनों तरफ ऊंची-ऊंची इमारतें थीं, जबकि आमतौर पर एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतें बनाने की मनाही होती है। इसके अलावा इस एयरपोर्ट का रनवे भी काफी छोटा था।
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल का तेनजिंग-हिलेरी एयरपोर्ट
नेपाल का यह एयरपोर्ट हिमालय की चोटियों के बीच बसे लुकला शहर में है, जिसके रनवे की लंबाई महज 460 मीटर है। तेनजिंग-हिलेरी एयरपोर्ट पर केवल छोटे विमान और हेलीकॉफ्टर की ही उतरने की इजाजत है। इस एयरपोर्ट के रनवे के उत्तर में पहाड़ की चोटियां हैं तो दक्षिण में 600 मीटर गहरी खाई। यही कारण है कि इस एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मालदीव का माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट
माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरना या विमान की लैंडिंग कराना पायलटों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। यह एयरपोर्ट समुद्री तट से मात्र दो मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस हवाईअड्डे की सबसे खास बात ये है कि यह दुनिया का इकलौता ऐसा एयरपोर्ट है, जो अलकतरा से बना हुआ है। यह एयरपोर्ट समुद्र के बीच में बना हुआ है। यहां पायलटों की एक छोटी सी चूक हवाई जहाज को सीधे हिंद महासागर में गिरा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें