फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KXIPvsRR: राहुल-मयंक के बाद सैमसन ने बनाए कीर्तिमान, मैच में बने सात बड़े रिकॉर्ड

Mon, 28 Sep 2020 06:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2020 में रविवार को नौवां मुकाबला खेला गया। शारजाह में खेले गए दूसरे मुकाबले में जमकर रन और रिकार्ड्स बरसे। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में चार अर्धशतक और एक शतक के साथ जमकर छक्कों की बरसात हुई। दोनों ही टीमों की तरफ से कई रिकॉर्ड भी बने। ऐसे में आइए एक एक नजर डालते हैं मैच में बने सभी रिकार्ड्स पर
विज्ञापन

2 of 8
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया। राजस्थान की टीम ने पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाए। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड राजस्थान के ही पास था, जब उसने 2008 में हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था।
विज्ञापन

3 of 8
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

4 of 8
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip
मयंक अग्रवाल ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में युसूफ पठान अभी शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

विज्ञापन

5 of 8
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में अब पंजाब की टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की तरफ से अब तक 13 बार शतक लगे हैं। वहीं इतने ही शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी लगे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ESPNcricinfo
राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल के खिलाफ एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े। यह आईपीएल इतिहास में दूसरी बार हुआ जब किसी गेंदबाज के एक ओवर में पांच छक्के पड़े हैं। इससे पहले 2012 में क्रिस गेल ने राहुल शर्मा के एक ओवर में इतने ही छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

7 of 8
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल के इस सीजन में पहले केएल राहुल और फिर मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया है। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब किसी सीजन के पहले दो शतक किसी भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से आए हैं। इससे पहले 2011 में पॉल वल्थाटी और सचिन तेंदुलकर ने ऐसा कारनामा किया था।
विज्ञापन

8 of 8
संजू सैमसन - फोटो : social media
संजू सैमसन ने 2013 में आईपीएल डेब्यू करने और 91 पारियां खेलने के बाद पहली बार लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में 74 और अब पंजाब के खिलाफ 42 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें