फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिर फाइनल से ठीक पहले रोहित ने क्यों कहा- हार्दिक सहज नहीं हैं..

Mon, 09 Nov 2020 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को कहा कि हार्दिक पांड्या अब भी गेंदबाजी करने को लेकर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर रोहित ने कहा कि हार्दिक ने साफ कर दिया कि जहां तक फिटनेस का सवाल है तो उन्होंने अभी तक वह स्तर हासिल नहीं किया, जिससे उन्हें लगे कि वह गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हार्दिक ने वर्तमान टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या हिट विकेट - फोटो : twitter@IPL
रोहित ने कहा, 'वह अभी गेंदबाजी करने में सहज महसूस नहीं कर रहा है और हमने पूरा फैसला उस पर छोड़ दिया है। अगर वह सहज महसूस करता है तो उसे गेंदबाजी करने में खुशी होगी लेकिन अभी वह ऐसा महसूस नहीं कर रहा है। उसे कुछ परेशानी है।'

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media
उन्होंने कहा, 'अगर वह गेंदबाजी करता तो बहुत अच्छा रहता लेकिन पूरे सत्र में हमने उसे इस स्थिति में रखा कि वह अपने शरीर का ध्यान रख सके और उसने ऐसा बहुत अच्छी तरह से किया। हमने हर तीन चार मैचों में उसका आकलन किया और हमने उससे बात की कि वह क्या चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक की पिछले साल अक्तूबर में ब्रिटेन में सर्जरी की गई थी। उनकी पीठ के निचले हिस्से में 2018 से ही दर्द था। रोहित ने कहा, 'हम किसी खिलाड़ी पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं जहां हम उससे कुछ उम्मीद करें और वह उसे करने में सक्षम न हो और इससे उसका मनोबल टूटता है। हम इस तरह की स्थिति नहीं चाहते थे। हार्दिक हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी बहुत मायने रखती है। जब तक वह बल्लेबाजी में योगदान दे रहा है मैं खुश हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें