डीविलियर्स
मैच के बाद डिविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी पर हैरानी भी जताई। उन्होंने कहा, 'अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।