रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शानदार खेल जारी है। सोमवार को शारजाह में खेले गए एकतरफा मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने केकेआर को बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विराट ब्रिगेड ने टूर्नामेंट की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। लीग के 28वें मुकाबले में विराट की टीम कार्तिक की केकेआर पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। ऐसे में आइए जानते हैं आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।