फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सभी टीमों का खुला खाता, अंक तालिका में CSK सबसे नीचे, जानें बाकी टीमों का हाल

Wed, 30 Sep 2020 02:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2020 - फोटो : ANI
यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में 11 मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने यहां अपने कोटे के कम से कम दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। हर टीम ने जीत का खाता भी खोल लिया है। हालांकि अंक तालिका में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को भी हैदराबाद द्वारा अपना पहला मैच जीतते ही अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी टीम की पायदान पर है।
विज्ञापन

2 of 7
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर
राजस्थान की टीम ने अभी तक अपने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। उन्होंने दोनों ही मैच में 200 से अधिक रन बनाए हैं। उनके अभी 0.615 के रन रेट के साथ चार अंक हैं और वे शीर्ष पर कायम हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : twitter@DelhiCapitals
वहीं दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को पहली हार मिली। बावजूद इसके उन्होंने तीन मैचों में दो जीत और 0.483 के रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है।

4 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में मुंबई से जीत दर्ज कर तीन में से दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। हालांकि उनकी रन रेट अच्छी नहीं फिर भी चार अंकों के साथ वे तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media
केेएल राहुल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब के दो करीबी मुकाबले हारने की वजह से दो ही अंक हैं। हालांकि मजबूत रन रेट की बदौलत वे चौथे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@IPL
इसके बाद मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स  और चेन्नई सुपर किंग्स सभी दो-दो अंकों के साथ क्रमशः पांचवें, छठे, सातवें और आखिरी पायदान पर मौजूद हैं। हालांकि इनमें कोलकाता ने अभी सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। वहीं चेन्नई की टीम कमजोर रन रेट और अंक के आधार पर फिलहाल नीचले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल से पहले दुबई का जगमगाता स्टेडियम - फोटो : @EmiratesCricket
अंक तालिका में टीमों की स्थिति
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक रन रेट
राजस्थान रॉयल्स  2 2 0 4 0.615
दिल्ली कैपिटल्स  3 2 1 4 0.483
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  3 2 1 4 -1.45
किंग्स XI पंजाब 3 1 2 2 1.498
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.654
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.228
कोलकाता नाइटराइडर्स  2 1 1 2 -0.767
चेन्नई सुपर किंग्स  3 1 2 2 -0.84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें