राशिद खान
राशिद खान:
युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान की फिरकी का जादू एक बार फिर से चला। पिछले दो मैचों में फॉर्म से जूझते दिखे राशिद ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को चकमा दिया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ विकेट भी चटकाए। राशिद ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 14 रन दिए और तीन विकेट झटके। राशिद ने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के विकेट हासिल किए।