फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: अब से कुछ ही देर में भिड़ेंगे रोहित-धोनी, कैसी होगी पिच, क्या कहता है मौसम?

Sat, 19 Sep 2020 04:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना के खौफ के बीच पूरा विश्व आज से आईपीएल के रंग में रंग जाएगा। यह पहला मौका होगा जब कोई सीजन बंद स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जाएगा। क्रिकेट को धर्म की तरह मानने वाले हिंदुस्तानी बेहद उत्सुकता से 13वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। 19 सितंबर से शुरू होने वाले ड्रीम 11 आईपीएल 2020 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी।

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा मैच?

यह मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रोशनी से नहाए हुए स्टेडियम के एरियल व्यू की तस्वीरें दुनिया से साझा की थी।





 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह पहला मौका होगा, जब मैच आठ बजे की बजाय शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे, यानी टॉस सात बजे हो जाएगा।

किस चैनल पर प्रसारण होगा?

आईपीएल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा। जो अंग्रेजी के अलावा हिंदी, कन्नड़, तमिल समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में कवरेज करेंगे।

कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

स्टार स्पोर्ट्स के अलावा डिज्नी हॉटस्टार वीआईपी पर भी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, आप मोबाईल पर घर बैठे यहां मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला डॉट कॉम पर भी आपको गेंद दर गेंद लाइव कमेंट्री मिलेगी।

पिच और मौसम

अबु धाबी में मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। हवा में नमी रहेगी, जिसके चलते पिच काफी धीमी होगी, उमस भरे माहौल में बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करते भी नजर आ सकते हैं। स्पिनर्स की मुफीद इस पिच पर 150 रन से ज्यादा का स्कोर विनिंग टोटल होगा।
विज्ञापन

दोनो टीम इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, जेम्स पैटिंसन, आदित्य तारे, मिशेल मैकक्लेनाघन, क्रिस लिन, जयंत यादव, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, शेरफेन रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, मुरली विजय, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिदी, मोनू कुमार, मिशेल सेंटनर, सैम क्यूरन, रवि श्रीनिवासन साई किशोर, एन जगदीसन, रुतुराज गायकवाड़, केएम आसिफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें