सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में हराकर आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। शारजाह में खेला गया यह मुकाबला हैदराबाद के लिए एक तरह का नॉकआउट मुकाबला था, जिसमें उसके लिए हर हाल में जीत जरूरी थी। डेविड वार्नर की अगुवाई में सनराइजर्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और अंक तालिका की शीर्ष टीम मुंबई को शिकस्त दे दी। हैदराबाद की इस जीत में पांच खिलाड़ियों ने मुख्या भूमिका निभाई।