मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter@IPL
कब हुई अंपायर से यह गलती
टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा था। आखिरी 10 गेंदों पर पंजाब को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। उस वक्त जिस अंदाज में मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर पंजाब की जीत तय लग रही थी।
दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा 19वां ओवर लेकर आए। अग्रवाल ने उनकी दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके बाद रबाडा की अगली यॉर्कर गेंद पर अग्रवाल ने मिड-ऑन की तरफ खेलकर दो रन पूरे किए। लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने इसे शॉर्ट रन करार दिया। उन्होंने दूसरे अंपायर से बातचीत कर कहा कि जॉर्डन ने अपना पहला रन पूरा करते समय बल्ले को क्रीज के अंदर नहीं रखा। ऐसे में यहां पंजाब को सिर्फ 1 रन दिया गया। हालांकि टिवी के स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ दिखा कि जॉर्डन का ये शॉर्ट रन नहीं था। उन्होंने बल्ले को सही तरीके से क्रीज के अंदर रखा था। लिहाजा एक रन की कमी से मैच टाई हो गया।