फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इन पांच खिलाड़ियों के दम पर KKR को मिली पहली जीत, हैदराबाद को दी मात

Sun, 27 Sep 2020 02:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : twitter@IPL
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आईपीएल 2020 में जीत के साथ अपना खाता खोला। शनिवार को अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। पहले मैच में हार से सबक लेते हुए कोलकाता की टीम ने सभी क्षेत्रों में सुधार किया। उसके प्रमुख और बड़े खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि केकेआर के उन पांच स्टार परफॉर्मर के बारे में जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
शुभमन गिल - फोटो : twitter@IPL
शुभमन गिल:
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस बार जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और ओपनिंग करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 62 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए। गिल ने चौथे विकेट के लिए मोर्गन के साथ मिलकर 92 रनों की साझेदारी भी की।

विज्ञापन

3 of 6
इयोन मोर्गन - फोटो : twitter@WisdenCricket
इयोन मोर्गन:
इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने अपनी छवि के अनुरूप ही तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली। मोर्गन ने पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के भी जड़े। 

4 of 6
नीतीश राणा
नीतीश राणा:
केकेआर के बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने एक बार फिर से तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 13 गेंदों में ही 200 की स्ट्राइक रेट से 26 रन जड़े। राणा ने अपनी पारी के दौरान छह चौके जड़े।
विज्ञापन

5 of 6
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
पैट कमिंस:
पहले मैच में खूब रन लुटाने वाले तेज गेंदबाजी कमिंस ने इस बार जबरदस्त वापसी की। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर जॉनी बेयरस्टो को बड़ा विकेट अपने नाम किया। इस बार उन्होंने 4।75 की इकॉनमी के साथ किफायती गेंदबाजी की और हैदराबाद के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : twitter@IPL
वरुण चक्रवर्ती:
कोलकाता की तरफ से पहली बार खेल रहे स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की। वरुण ने चार ओवर में 25 रन देकर डेविड वार्नर को अपना शिकार बनाया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें