फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL भले ही कोई भी जीते, लेकिन केन विलियमसन फिर दिल जीत गए

Mon, 09 Nov 2020 02:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @itz_chillax
विलियमसन के 45 गेंदों में तेज 67 रन के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद को 17 रन से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। विषम परिस्थितियों में खेली गई कीवी कप्तान की इस पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
केन विलियमसन - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष बल्लेबाज केन विलियमसन का कहना है कि आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंच पाना 'शर्मनाक' रहा, लेकिन टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेआफ में पहुंची उनकी टीम इस वापसी पर गर्व कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @ipl
मौजूदा सीजन में विलियमसन अलग-अलग किरदार निभाते नजर आए। शुरुआती कुछ मुकाबलों में टीम संयोजन के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। बाद में वह सलामी बल्लेबाजी, नंबर तीन, मध्यक्रम और फिर फिनिशर का भी रोल बखूबी निभाते नजर आए।

4 of 7
केन विलियमसन - फोटो : IPL official web
मौजूदा सीजन में 16 में से सिर्फ 12 ही मैच खेलने वाले केन ने 45.28 की अच्छी औसत से 317 रन बनाए। स्ट्राइक रेट भी पिछले सीजन से बेहतर था। केन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'दिल्ली की टीम बहुत अच्छी है। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोखिम लेना जरूरी था। हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बीच में हम साझेदारी बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

5 of 7
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह अच्छा सत्र रहा। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल था। युवाओं को कई मौके मिले जो उनके और टीम के भविष्य के लिए अच्छे है। कप्तान वार्नर ने टीम के क्षेत्ररक्षण को देखकर स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे।
विज्ञापन

6 of 7
डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा - फोटो : PTI
वार्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा, ‘अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर जीत हासिल नहीं कर सकते हो। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की, लेकिन क्षेत्ररक्षण में हमारा रवैया हार का कारण बना। चोटें भी मसला रही लेकिन आपको इसके साथ आगे बढ़ना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @ipl
दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए। दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए, इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें