फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction से पहले विराट ने भरी हुंकार, फैंस से कहा- मजबूत टीम के साथ लौटेगी RCB

Wed, 18 Dec 2019 07:45 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli rcb
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। जिसे आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। विराट ने वीडियो में कहा है कि इस सीजन के लिए हम तैयार हैं और अपने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है। आईपीएल 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होगा।
विज्ञापन

2 of 4
rcb
विराट ने कहा कि, आप सभी आरसीबी फैंस, बोल्ड आर्मी को हैलो, पिछले कई सालों में आप सभी ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आईपीएल का अगला सीजन का ऑक्शन करीब है। मैं चाहता हूं आप सभी टीम को और मैनेजमेंट को सपोर्ट करें।

आईपीएल ऑक्शन के लिए मैंने बातचीत की है और नीलामी में अपनी टीम को और भी ज्यादा मजबूत कर लेंगे। हमारी टीम की जो बेसिक जरुरतें हैं उन्हें हम नीलामी से पूरा करेंगे और आने वाला आईपीएल सीजन अच्छा होगा। मैंने पहले भी कहा, फिर कह रहा हूं आप हमें सपोर्ट करते रहिए क्योंकि वह हमारे लिए अमूल्य है।
विज्ञापन

3 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL official web
आरसीबी के लिए आईपीएल का 12वां सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। अब आईपीएल 2020 में टीम मजबूती से वापसी करना चाहेगी। 12 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद अब टीम के पास तीन बल्लेबाजों में कप्तान विराट कोहली,सलामी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और देवदत्त पदीक्कल हैं। तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी उनकी टीम में मौजूद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आरसीबी विराट - फोटो : social media
साथ ही युजवेंद्र चहल के रूप में मैच विनर स्पिनर है। बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल और गुरकीरत मान सिंह, पवन नेगी, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, के रूप में चार स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मौजूद हैं। जबकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर में एकमात्र शिवम दूबे ही मौजूद हैं। आरसीबी के पर्स में 27.90 करोड़ रुपये हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें